राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। खेतों में फसल बचाने के लिए लगाए जाने वाले करंट के तार अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। भानपुरी इलाके में ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 12 साल की बच्ची की खेत में बिछाए तार में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव के जामकोनाड़ी पारा की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6 बजे 12 वर्षीय बच्ची फुटू निकालने के लिए खेत गई थी। इसी दौरान वह खेत में लगाए गए करंट वाले तार की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक, किसान ने फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में झटका मशीन का तार लगाया था। आरोप है कि इस तार में सीधे बिजली लाइन से करंट प्रवाहित किया गया था।

इसी करंट की चपेट में आने से बच्ची की जान चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version