राष्ट्रवाणी: एप्पल अपने किफायती आईफोन 18e को 2027 में लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें A20 चिपसेट, 48MP रियर और …और पढ़ें सबसे किफायती आईफोन जल्द आएगा: A20 चिप, 24MP सेल्फी कैमरा और Dynamic Island भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
एप्पल इन दिनों अपने अगले किफायती आईफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस डिवाइस को आईफोन 18e के नाम से पेश करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये स्मार्टफोन साल 2027 के वसंत में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
इसे आईफोन 18 और आईफोन Air 2 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल्स के मुताबिक फोन के डिजाइन और डिस्प्ले में बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। 9to5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक टिप्स्टर Digital Chat Station ने आईफोन 18e के संभावित स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।
चलिए जानते हैं कि इस सबसे सस्ते आईफोन में क्या क्या खास मिल सकता है… स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन 18e में 6.12 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें इस बार भी 60Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। ऐसे में फोन में ProMotion टेक्नोलॉजी नहीं होगी, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन में कम स्मूथनेस देखने को मिल सकती है।
साथ ही फोन के डिजाइन को लेकर अभी ज्यादा कुछ क्लियर नहीं है। कुछ पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एप्पल नए मॉडल में रेगुलर नॉच की जगह Dynamic Island दे सकता है। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
परफॉर्मेंस के लिए इस नए वाले आईफोन 18e में A20 चिपसेट मिल सकती है। इससे फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस ऑल न्यू आईफोन 18e में 48MP का सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है।
ये सेटअप मौजूदा आईफोन 17e जैसा हो सकता है। हालांकि इस बार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है जो आईफोन 17e में 12MP का फ्रंट कैमरा का अपग्रेड हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्पल आईफोन 18e को स्प्रिंग 2027 में पेश किया जा सकता है।
नए डिवाइस का लॉन्च मार्च या अप्रैल 2027 के आसपास हो सकता है। इसी दौरान कंपनी नया आईफोन 18 और आईफोन Air 2 भी लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि ये सबसे किफायती आईफोन हो सकता है।

