राष्ट्रवाणी: अमित पाण्डेय, डोंगरगढ़। शहर के बीचों-बीच स्थित बस स्टैंड के SBI ATM बूथ में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चोरी की सनसनीखेज कोशिश का मामला सामने आया है। चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे पाता उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ ATM बूथ में दाखिल हुआ था। उसने सबसे पहले CCTV कैमरे को निशाना बनाया, ताकि उसकी हरकत रिकॉर्ड न हो सके। इसके बाद हथौड़ी और छीनी से ATM मशीन के उस हिस्से को तोड़ने की कोशिश की, जहां से मशीन का कवर और दरवाजा खुलता है।

लगातार वार के कारण ATM का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हुआ। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को बूथ में संदिग्ध गतिविधि नजर आई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

कुछ ही देर में पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंच गई। स्थानीय निवासी और SBI कर्मचारी अंजल निगम भी रात में अपने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बस स्टैंड स्थित ATM बूथ की ओर गई।

अंजल के मुताबिक, वहां कुछ स्थानीय लोग पहले से मौजूद थे और उन्होंने संदिग्ध युवक को पकड़ रखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डोंगरगढ़ SDOP केसरी नंदन नायक ने बताया कि रात में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ATM के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

जांच करने पर उसके पास छीनी और हथौड़ी मिली। उसने ATM के कवर वाले हिस्से को तोड़ दिया था। पुलिस टीम ने उसे मौके पर पकड़कर थाने लाया।

पूछताछ में उसकी पहचान सेवाराम वर्मा निवासी अंडी के रूप में हुई है। SDOP के अनुसार, आरोपी उस समय नशे की हालत में था और ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया। मामले में सुबह से पूछताछ की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर के इतने व्यस्त इलाके में आरोपी आधी रात हथौड़ी-छीनी लेकर ATM तक पहुंच गया और CCTV कैमरा तोड़कर मशीन को निशाना बनाता रहा। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस पेट्रोलिंग के चलते ATM से रकम चोरी होने से पहले ही आरोपी पकड़ा गया, लेकिन शहर में लगातार सुनसान इलाकों में सक्रिय चोर गिरोह की मौजूदगी से शहरी इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

फिलहाल अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले आया था या इसके पीछे कोई और भी शामिल है। पूरे मामले की जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version