चेन्नई: अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को पूर्व विधायक के. एस. विजयकुमार को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से हटा दिया।
विजयकुमार के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब उन्होंने त्रि-भाषा नीति का कथित तौर पर समर्थन किया था और इस संबंध में भाजपा के अभियान के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए थे।

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में पलानीस्वामी ने कहा कि तिरुवल्लूर उत्तर जिले से संबंध रखने वाले विजयकुमार ने पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के खिलाफ काम किया। इसमें कहा गया है कि विजयकुमार ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया, इसलिए उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है तथा कार्यकर्ता उनसे कोई संपर्क नहीं रखेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version