राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला को थाने के सामने ‘आज जेल होई कल बेल होई’ गाने पर रील बनाना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, जिसके बाद महिला ने वीडियो बनाकर माफी मांगी।

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने इसकी पुष्टि कर दी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना परिसर का है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम उषा मिश्रा है, जो कि सीतामढ़ी की रहने वाली है।

उषा ने अपने इंस्टा आईडी II_uma_baby111 से 11 सितंबर शाम को एक पोस्ट किया था। उस वीडियो में महिला कोतवाली थाना परिसर में फिल्मी अंदाज में ‘आज जेल होई कल बेल होई’ गाने पर डांस करती हुई नजर आई। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की।

महिला ने वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा मनोरंजन के लिए किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version