राष्ट्रवाणी: Today’s तोप News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता राशि देने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है. इसके साथ ही उन्होंने घटना की निंदा करते हुए मृतात्माओं की शांति की प्रार्थना की. सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में जंगली बंदरों ने जमकर आतंक मचाया। बस्ती में घुसे बंदर ने उत्पात मचाते हुए पालने में सो रहे 5 माह के मासूम बच्चे को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। गंभीर हालत में बच्चे को पहले लखनपुर अस्पताल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा गिरोह और फर्जी सिम कार्ड के अवैध कारोबार से जुड़े बहुचर्चित मामले में पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। थाना पेंड्रा में दर्ज अपराध में पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड, म्यूल बैंक खातों और ऑनलाइन सट्टे के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है और मामला ट्रायल के अंतिम चरण में है। रायगढ़। करीब तीन वर्ष पहले तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, रायगढ़ ने 31 जुलाई 2026 को चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए दो-दो आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष) भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान उनकी भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि इस मामले में अब तक GM-AGM समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version