राष्ट्रवाणी: Today’s Top News: रायपुर। आने वाले दिनों में प्रतियोगी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अलग-अलग केंद्रों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पं रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी कैंपस में 25 करोड़ की लागत से परीक्षा केंद्र बनाने जा रही है, जहां तमाम अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा दे पाएंगे. धमतरी।

माडमसिल्ली क्षेत्र में स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। दोनों की तलाश के लिए मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद उनके शव बरामद किए गए।

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां स्थानीय लोगों ने किसी इंसान नहीं, बल्की बैल को पकड़कर कोतवाली थाना लेकर पहुंच गए. इतना ही नहीं, लोगों ने पुलिस से बैल के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग भी कर दी. इस घटना से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. रायपुर।

राजधानी रायपुर में चोरों और बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से ही मोबाइल और नगदी पार कर लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है। रायपुर. कहते हैं न डिजिटल दुनिया में जो चीज जैसी दिखती है, जरूरी नहीं की वह वैसी ही हो. सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन के झांसे में आकर राजधानी रायपुर के कॉन्ट्रेक्टर ने महनत की कमाई के 23 लाख 50 हजार रुपए गंवा दिए. मुनाफा वापस मांगने पर ठेकेदार को ठगी होने का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version