राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकास खंड अंतर्गत आने वाले काठापाली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका गीता कुम्भकार को निलंबित कर दिया गया है। 31 जुलाई को स्कूल में सोने की बाली गुम हो जाने पर शिक्षिका की ओर से टोटका कर अंधविश्वास फैलाने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया। दरअसल, शिक्षिका के कान की बाली गुम हो गई थी, जिसे ढूंढने के लिए उन्होंने अजीबोगरीब तरीका अपनाया था। शिक्षिका ने लाल कपड़ा, मौली धागा, नारियल और चावल जैसी सामग्री का उपयोग कर बच्चों से पूछताछ की। हद तो तब हो गई जब बच्चों द्वारा बाली के बारे में जानकारी होने के बावजूद न बताने पर उन्हें पेट दर्द, गंभीर बीमारी, बुखार और अनहोनी होने का डर दिखाकर डराया गया। इस गैर-जिम्मेदाराना और बच्चों के मानसिक विकास पर बुरा असर डालने वाले कृत्य का वीडियो 31 जुलाई को वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किए गए निलंबन आदेश में एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही और त्रुटि सामने आई है। आदेश पत्र में घटना की तारीख 31/7/2026 के स्थान पर गलती से 31/8/2026 दर्ज कर दी गई है। जानकारों का मानना है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने बिना ठीक से पढ़े और देखे ही निलंबन आदेश पर हस्ताक्षर कर जारी कर दिया।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
