राष्ट्रवाणी: लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में शुक्रवार को नेशनल हाइवे-30 पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मरकाटोला घाट के पास डीजे से बंधी पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर ही पलट गई, जबकि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इसी मार्ग पर पिछले महीने मुंबई की बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर (24 साल) ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाई थी. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को नेशनल हाइवे के मरकाटोला घाटी पर डीजे से बंधी पिकअप खड़ी हुई थी, इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने टक्कर हो गई है. पिकअप में करीब 10 युवक सवार थे. तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में पिकअप सवार युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. भीषण हादसे में 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं अन्य 5 युवकों का इलाज जारी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है. सड़क पर वाहनें क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित रहा. सूचना पर पुरुर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. इस हादसे में 5 युवकों की मौत हुई है. 5 युवक घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. बता दें कि नेशनल हाइवे-30 पर मरकाटोला घाटी लगातार हादसे का स्पॉट बना हुआ है. पिछले महीने अगस्त में इसी मार्ग पर मुंबई की बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. उनका बाइक ग्रुप बस्तर जाने के लिए निकला था. एक बार फिर भीषण दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version