राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की 9 नग संपत्ति भी बरामद की है, जिसमें 8 वाहन और एक वॉशिंग मशीन शामिल है।

मामले को लेकर एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि भिलाई नगर निवासी मनीष डहेरवाल की शिकायत पर 21 सितंबर 2026 को अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। आरोपी जसमीत सिंह और भोजराज राय जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद का झांसा देकर उनके नाम पर वाहन व अन्य सामग्री फाइनेंस करवाते थे। आरोपी डाउन पेमेंट खुद भरने और आगे की ईएमआई चुकाने का भरोसा देकर पीड़ितों का विश्वास जीतते थे।

इसके बाद फाइनेंस करवाए गए सामान को औने-पौने दाम में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ और शेष सामान की बरामदगी के लिए जांच अभी जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version