नयी दिल्ली: लोकप्रिय गायक उदित नारायण ने एक संगीत समारोह में एक महिला प्रशंसक को चूमने का वीडियो वायरल होने और इस मुद्दे पर हुई आलोचना के करीब एक महीने बाद सोमवार को ‘ंिपटू की पप्पी’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर उस घटना को लेकर हुए विवाद पर चुटकी ली।

मुंबई में सोमवार रात फिल्म ‘ंिपटू की पप्पी’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उदित नारायण ने मंच पर मौजूद गणेश आचार्य और अन्य कलाकारों के साथ हंसी-मजाक किया। नारायण (69)ने हंसते हुए कहा, ‘‘बहुत ही सुंदर टाइटल है, ‘ंिपटू की पप्पी’। यह ‘उदित की पप्पी’ तो नहीं है, है ना?’’

नारायण के इस कथन पर दर्शकों और फिल्म की टीम ने जमकर ठहाके लगाए। उदित ने यह दावा किया कि जो वीडियो पिछले महीने वायरल हुआ था,वह दो वर्ष पुराना है और आॅस्ट्रेलिया के एक कार्यक्रम का है।
इस वीडियो में उदित नारायण 1990 के दशक का हिट गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाते हुए महिला प्रशंसकों को चूमते नजर आ रहे थे।

क्लिप में दिख रहा है कि एक महिला प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए मंच के पास आई और गायक के गाल पर चुंबन ले लिया। इसके बाद, उदित नारायण ने भी सिर झुकाकर महिला को चूम लिया। इसका वीडियो वायरल होने पर विवाद हो गया था।

सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने नारायण की आलोचना की और उनके इस व्यवहार को ‘अनुचित’ बताया, जबकि कुछ ने कहा कि महिला ने पहले यह कदम उठाया था। पद्म भूषण से सम्मानित उदित नारायण ने तब इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब उन्होंने मजाकिया अंदाज में इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version