राष्ट्रवाणी: UP Richest Persons 2026: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 46 अरबपति हैं, जिनमें नोएडा के …और पढ़ें यूपी में कुल 46 अरबपति, पिछले साल से 5 की वृद्धि हुई। नोएडा के आदित्य खेमका 32,200 करोड़ रुपये के साथ शीर्ष पर। सचिन अग्रवाल, अलख पांडे, मुरलीधर ज्ञानचंदानी भी शीर्ष 5 में।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। UP Richest Persons 2026: उत्तर प्रदेश जनसंख्या के मामले में भारत का सबसे बड़ा और क्षेत्रफल के मामले में चौथा सबसे बड़ा राज्य है। दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए पार्टियों को यूपी में दमखम दिखाना होता है।

क्योंकि उत्तर प्रदेश में ही लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं। ये सीटें अलग-अलग शहरों से हैं और इन शहरों के लोग प्रदेश, देश और विदेश में अपना परचम लहरा रहे हैं। भले ही जब अमीरों की बात होती है तो आपके जुबा पर अदाणी और अंबानी का नाम आ जाता है, लेकिन अगर आप यूपी से हैं तो आपको हुरुन इंडिया ने हाल ही में अमीरों की लिस्ट जारी की थी।

इस लिस्ट में यूपी के दर्जनों अरबपतियों को स्थान मिला है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर उत्तर प्रदेश के 5 सबसे बड़े अरबपति कौन हैं। आइए जानते हैं कि हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में यूपी के कितने अरबपतियों को जगह मिली हैं और यूपी के 5 सबसे बड़े अरबपति (UP Rich List) कौन हैं।

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में इस बार उत्तर प्रदेश के 46 अरबपतियों को जगह मिली है। पिछले साल यह संख्या 41 थी। यानी 5 अरबपतियों की संख्या बढ़ी है।

इस लिस्ट में 6 पुराने अरबपतियों को अपनी जगह खोनी पड़ी है और 11 नए अरबपतियों ने अपनी जगह बनाई है। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 5 सबसे अमीर अरबपतियों में टॉप पर नोएडा के आदित्य इन्फोटेक (UP Richest Man 2026) के मालिक आदित्य खेमका हैं। यूपी के सबसे अमीर अरबपति आदित्य खेमका की नेटवर्थ 32,200 करोड़ रुपये है।यूपी के दूसरे सबसे बड़े अरबपति का नाम पीटीसी इंडस्ट्रीज के मालिक सचिन अग्रवाल है।

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार वह उत्तर प्रदेश दे दूसरे सबसे बड़े अरबपति हैं। उनकी नेट वर्थ 15,300 करोड़ रुपये है।हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के तीसरे सबसे बड़े अरबपति प्रयागराज के अलख पांडे हैं। हालांकि, वह नोएडा में रहते हैं।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार अलख पांडे की नेट वर्थ 13,800 करोड़ रुपये है।इस लिस्ट के अनुसार यूपी के चौथे सबसे बड़े अरबपति RSPL Group मालिक मुरलीधर ज्ञानचंदानी है। उनकी नेट वर्थ 8,880 करोड़ रुपये है। वहीं, 5वें नंबर पर अमृत बॉटलर्स के मालिक लछमन दास है।

उनकी नेट वर्थ 7,700 करोड़ रुपये है। कर्नाटक में 140 अरबपति हैं और तमिलनाडु में 132, जबकि तमिलनाड में 120 और पश्चिम बंगाल में 73 अरबपति हैं। हरियाणा में 11 की बढ़त के साथ अरबपतियों की कुल संख्या 68 हो गई है, जबकि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बढ़कर यह संख्या क्रमशः 46 और 33 हो गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version