दोहा. उस्मान डेम्बेले और ऐताना बोनमाटी को फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फ़ीफ़ा के पुरस्कारों में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में 2025 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. इन दोनों खिलाडि़यों ने इससे पहले बैलोन डीओर का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी जीता था. डेम्बेले ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को उसके पहले चैंपियंस लीग खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई. बोनमाटी ने इस वर्ष स्पेन और बार्सिलोना की तरफ से शानदार खेल दिखाया था.

फीफा पुरस्कारों के लिए दुनिया भर के राष्ट्रीय टीम के कप्तान, कोच, मीडिया और प्रशंसक मतदान करते हैं. यूरोप के दो कोच को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया. इनमें महिला वर्ग में सरीना विगमैन शामिल हैं जिन्होंने इंग्लैंड को लगातार दूसरी बार महिला यूरो खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पुरुष वर्ग में यह पुरस्कार लुई एनरिक को मिला जिन्होंने पीएसजी को चैंपियंस लीग और फ्रांसीसी लीग का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version