सीजी न्यूज ऑनलाइन, 20 फरवरी 2026। जिले के छुरिया-बंजारी मार्ग में गुरुवार शाम को पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कामता साहू को गाली देने के मामले में क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने देर रात तक स्टेट हाईवे को धरना देकर जाम कर दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि छुरिया टीआई रमेश पटेल ने न सिर्फ मंडल अध्यक्ष को गाली दी, बल्कि नेतागिरी घुसेडने की धमकी भी दी। यह मामला इतना तूल पकड़ा कि छुरिया नगर के आसपास के भाजपा नेता चेकिंग पाईंट में धरने में बैठ गए। भाजपा नेताओं के विरोध की खबर मिलने के बाद एएसपी कीर्तन राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बातचीत के जरिये सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन टीआई पटेल के खेद व्यक्त करने के बाद ही मामला शांत हुआ। इस संबंध में डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुछ कहा-सुनी हुई थी। मामला थोड़ी देर में खत्म हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक छुरिया टीआई की मौजूदगी में बीती शाम को बंजारी मार्ग में पुलिस एमसीपी लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच मंडल अध्यक्ष कामता साहू क्षेत्रीय नेताओं के साथ बंजारी की ओर से छुरिया की ओर आ रहे थे। वाहनों की लंबी कतार देखकर उन्होंने टीआई रमेश पटेल और जवानों से सवाल करते देर रात तक वाहनों की चेकिंग को लेकर आपत्ति की।

इस दौरान एक आरक्षक ने मंडल अध्यक्ष को पहचानते हुए जाने के लिए रास्ता दिया। जैसे ही मंडल अध्यक्ष वहां से गुजरे, तब टीआई द्वारा गाली देने के साथ अन्य आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। वहां मौजूद एक भाजपा नेता ने पूरे मामले की जानकारी मंडल अध्यक्ष को दी। इससे भड़के मंडल अध्यक्ष ने अन्य भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि सुरेन्दर भाटिया, जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल, जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव के अलावा अन्य क्षेत्रीय नेताओं के साथ चेकिंग पाईंट में धरना दिया। धरने की खबर के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अफसर सरकार की छवि खराब करने पर आमादा है। इसी बात को लेकर टीआई से बातचीत हुई थी।

आखिरकार रात 11.30 बजे के आसपास एएसपी राठौर की उपस्थिति में बातचीत कर मामले को शांत किया गया। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष कामता प्रसाद ने कहा कि पुलिस अफसर जनता की भलाई के लिए काम करने के लिए होते हैं, लेकिन आधी रात को जांच का हवाला देकर वाहनों को रोकना गलत है। मंडल अध्यक्ष ने टीआई पटेल के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को लेकर भाजपा नेता आला नेताओं से शिकायत करने की तैयारी में है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version