राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभर में 25 हजार से अधिक स्थानों पर विद्या भारती के विद्यार्थियों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया है और इस आयोजन ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वंदे मातरम् मां भारती की वंदना है। इस गीत में इतनी शक्ति थी कि देश की आजादी के लिए लड़ने वाले अनेक वीर वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए शहीद हुए और इसे गाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए। उन्होंने कहा कि इसी राष्ट्रगीत को गाते हुए अनेक वीरों ने देश को आजादी दिलाने में अपना योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। विद्या भारती ऐसी संस्था है, जो शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है और भारत प्राचीन काल से ही विद्या एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा, लेकिन डबल इंजन की सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद को समाप्त करने में सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी बनाई जा रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।

सीएम साय ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 34 स्थानों पर नालंदा परिसर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहकर छत्तीसगढ़ के 13 बच्चों ने यूपीएससी परीक्षा पास की है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य उनके कंधों पर टिका है।

विद्यार्थियों को सपना देखना चाहिए कि देश कैसे आगे बढ़ेगा और वे इसमें किस तरह अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सपने देखने के साथ मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा “वो दूर खड़ी मंजिल इंगित कर तुम्हें बुलाती है, शिखर से बढ़ने वालों के माथे पर तिलक लगाती है।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version