राष्ट्रवाणी: वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। डीपी विप्र लॉ कॉलेज में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज के कुछ युवकों ने एक नवप्रवेशित छात्र पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दबाव बनाया। छात्र ने जब प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार किया तो उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक नवप्रवेशित छात्र ने महेश साहू, अखिलेश समेत करीब दर्जनभर युवकों पर मारपीट और दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कॉलेज में पढ़ाई पूरी कर चुके कुछ युवक भी शामिल है। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कॉलेज कमेटी के स्तर पर कार्रवाई का फैसला लिया है। कॉलेज की ओर से ऐसे पुराने छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है, जिनका कॉलेज से अब कोई शैक्षणिक संबंध नहीं है। इसके अलावा पूरे मामले की जानकारी बार काउंसिल को भी भेजे जाने की बात सामने आई है। इधर, सरकंडा पुलिस ने कहा है कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से मामले की लिखित जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कॉलेज स्तर पर मामले की जांच और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
