राष्ट्रवाणी: Deplorable School Conditions : दिलशाद अहमद, सूरजपुर. जिले के प्रतापपुर विकासखंड क्षेत्र में स्कूल भवन की जर्जर हालत ने चिंता बढ़ा दी है. हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में छत का प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया. इस दौरान शिक्षक के घायल होने की जानकारी है. घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप की स्तिथि बन गई. जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक शाला भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से शिक्षक को चोटें आईं।

गनीमत रही कि घटना के दौरान आसपास बच्चे मौजूद नहीं थे. घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है. इस घटना ने सरकारी स्कूलों के भवनों को रखरखाव और मरम्मत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के परिजनों ने घटना के बाद बिल्डिंग की समय-समय पर मरम्मत नियमित रूप से किए जाने की मांग की है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version