राष्ट्रवाणी: जांजगीर–चांपा। प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा इन दिनों छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में चल रही है। शनिवार को कथा के दौरान एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने महाराज से सवाल पूछा कि लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इनसे बचने के लिए क्या उपाय है?

इस पर महाराज ने कहा कि ठगी जब भी हो तो तत्काल 1930 पर काॅल कर इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को देनी चाहिए। साथ ही संबंधित थाने में मामला दर्ज कराना चाहिए। बता दें कि जांजगीर जिले के बम्हनीडीह में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज की नौ दिवसीय कथा चल रही है।

जानकारी के मुताबिक महाराज की कथा सुनने के लिए प्रतिदिन करीब एक लाख लोग पहुंच रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जांजगीर एसपी विजय कुमार पांडेय ने अनिरूद्धाचार्य महाराज से कथा के दौरान ठगी से बचने को लेकर सवाल पूछा, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो सके।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version