राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा ओवरब्रिज के आसपास लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने चिंता जताई है। हाल ही में स्कूल बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत के बाद एसोसिएशन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि विधानसभा ओवरब्रिज के आसपास लगभग 15 से अधिक स्कूल और कॉलेज संचालित हैं, जहां प्रतिदिन 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थी स्कूल बसों और अन्य वाहनों से आते-जाते हैं। इसके बावजूद इस व्यस्त मार्ग पर न तो ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस तैनात रहते हैं। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि सड़क किनारे अवैध और बिना अनुमति संचालित दुकानों एवं ठेलों के कारण यातायात प्रभावित होता है। इसके अलावा सड़क से सटी अवैध झुग्गी-झोपड़ियां भी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रही है। वहीं, सड़क पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा भी यातायात में बाधा बनता है, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। एसोसिएशन ने कलेक्टर से मांग की है कि विधानसभा ओवरब्रिज क्षेत्र में ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाए, नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए, सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाया जाए। अवैध झुग्गियों और ठेलों पर कार्रवाई की जाए तथा आवारा मवेशियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती है।
Trending
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
