नागपुर. पूर्व प्रधानमंत्री-इंदिरा गांधी और पी वी नरसिंह राव के मंत्रिमंडलों में अपनी सेवा दे चुके वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम पांच जून को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. कार्यकर्ता विकास वर्ग (द्वितीय) नामक यह 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 12 मई को आरंभ हुआ था जिसमें देशभर से 840 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं. यह प्रशिक्षण शिवर यहां रेशिमबाग में डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में चल रहा है.

संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता नेताम इस शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भाग इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि समापन समारोह आरएसएस कार्यकर्ताओं के गहन प्रशिक्षण और वैचारिक विकास की परिणति का प्रतीक होगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version