राष्ट्रवाणी: शादी के बाद पति-पत्नी दोनों की अपनी-अपनी जिम्मेदारियां होती हैं. खासकर नौकरी करने वाले कपल्स के लिए दिन का काफी समय काम में निकल जाता है और कई बार पूरा दिन भागदौड़ में बीत जाता है. ऐसे में जब पति ऑफिस से घर लौटते हैं तो वह समय सिर्फ रोजमर्रा की बातचीत का नहीं, बल्कि एक-दूसरे के साथ सुकून से समय बिताने का भी होता है. ऑफिस का काम, ट्रैफिक, मीटिंग और दिनभर की भागदौड़ के बाद घर का माहौल इंसान को काफी राहत दे सकता है. इसलिए पति के घर लौटने के बाद पत्नी अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखे तो दोनों के बीच अपनापन बढ़ सकता है. आइए जानते हैं पति के ऑफिस से लौटने के बाद किन बातों का ध्यान रखने से रिश्ते में प्यार और समझ बेहतर हो सकती है. पति के घर आते ही अगर दिनभर की शिकायतें और जरूरी कामों की लंबी लिस्ट सामने रख दी जाए तो बातचीत शुरू होने से पहले ही माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. अगर कोई जरूरी बात है तो उसे कुछ देर बाद आराम से भी बताया जा सकता है. पहले उन्हें पानी पूछना, थोड़ा बैठने देना या दिन कैसा रहा यह पूछ लेना बातचीत की अच्छी शुरुआत हो सकती है. इसी तरह पति को भी पत्नी के पूरे दिन के काम और उसकी थकान को समझना चाहिए. दोनों एक-दूसरे को थोड़ा समय देंगे तो छोटी बातों पर होने वाली बहस कम हो सकती है. रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हमेशा बाहर घूमने या महंगे डेट प्लान की जरूरत नहीं होती. रोज घर पर साथ बैठकर कुछ मिनट बात करना भी काफी मायने रखता है. ऑफिस में क्या हुआ, दिन कैसा रहा, कोई परेशानी तो नहीं हुई या फिर आज कुछ अच्छा हुआ, ऐसी छोटी बातें एक-दूसरे से पूछी जा सकती हैं. कई बार इंसान को सलाह से ज्यादा किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो उसकी बात शांति से सुन सके. इसलिए पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे की बातें सुनने की आदत डालनी चाहिए. हर दिन ऑफिस से लौटने वाला इंसान एक जैसा मूड लेकर घर नहीं आता. कभी काम अच्छा गया होता है तो कभी किसी वजह से तनाव या थकान हो सकती है. ऐसे में अगर पति चुप हैं तो तुरंत यह मान लेना कि वह नाराज हैं, जरूरी नहीं है. उन्हें थोड़ा समय और स्पेस देना बेहतर हो सकता है. वहीं अगर वह बात करना चाहते हैं तो उनकी बात ध्यान से सुनें. इसी तरह पति को भी समझना चाहिए कि पत्नी का मूड और उसकी थकान भी उतनी ही जरूरी है. एक-दूसरे के मूड को समझने की कोशिश रिश्ते में बेवजह के तनाव को कम कर सकती है. आजकल पति-पत्नी दोनों की व्यस्त दिनचर्या के कारण कई बार खाना भी अलग-अलग समय पर होता है. अगर संभव हो तो दिन में कम से कम एक वक्त साथ बैठकर खाना खाने की कोशिश करें. खाने के दौरान फोन को थोड़ी देर दूर रखकर एक-दूसरे से बात करना रिश्ते के लिए अच्छा हो सकता है. इस दौरान दिनभर की बातें, आने वाले दिनों की कोई योजना या कोई मजेदार बात भी की जा सकती है. छोटी सी यह आदत दोनों को एक-दूसरे के करीब महसूस करा सकती है और घर का माहौल भी अच्छा बना सकती है. किसी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार के साथ सम्मान भी जरूरी है. पति के घर लौटने पर एक मुस्कान, प्यार से बात करना, उनकी कोई छोटी जरूरत पूछ लेना या बस कुछ देर साथ बैठ जाना भी काफी मायने रख सकता है. लेकिन यही चीजें पति को भी अपनी पत्नी के लिए करनी चाहिए. पत्नी ने पूरे दिन घर संभाला हो या नौकरी की हो, उसकी मेहनत को पहचानना और उसकी तारीफ करना जरूरी है. रिश्ते में जब दोनों एक-दूसरे की मेहनत, भावनाओं और जरूरतों की कद्र करते हैं तो भरोसा बढ़ता है और छोटी-छोटी बातों पर होने वाले मनमुटाव भी कम हो सकते हैं. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version