राष्ट्रवाणी: नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद यामी गौतम (Yami Gautam) अब नई नवेली में नजर आएंगी, जिसका ट्रेलर लॉन्च एक ग्रैंड इवेंट में होगा। यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का कब होगा ट्रेलर लॉन्च? एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
आर्टिकल 370 के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद यामी गौतम अपनी अगली फिल्म ‘नई नवेली’ की तैयारी में जुट गई है। जिसका ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। लेकिन ट्रेलर सादे तरीके से नहीं बल्कि ग्रैंड इवेंट में रिलीज किया जाएगा।
इस तैयारी में यह भी शामिल है कि इवेंट में यामी के स्वागत के लिए लगभग 250 ढोल बजाए जाएंगे। मकसद एक जश्न जैसा माहौल बनाना है क्योंकि नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद पहली बार एक्ट्रेस किसी बड़े पब्लिक इवेंट में वापसी कर रही हैं। ‘नई नवेली’ (Nayyi navelli) अमेजन MGM स्टूडियोज, यामी गौतम धर और फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर आनंद एल राय के बीच पहला कोलैबोरेशन भी है।
जिससे यह ट्रेलर और भी ज्यादा खास बन जाता है। एक सूत्र के अनुसार, यामी गौतम धर की अगली फिल्म ‘नय्यी नवेली’ का ट्रेलर 30 सितंबर को मुंबई में रिलीज किया जाएगा। खबर है कि मेकर्स यामी के लिए भव्य स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
यह नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। ट्रेलर लॉन्च को ग्रैंड बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अभिनेत्री के स्वागत के लिए करीब 250 ढोल की व्यवस्था की गई है और एक विशाल सेटअप तैयार किया जाएगा।
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में यामी ने आर्टिकल 370 (Article 370) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली का हाल ही में एक गाना भाभी तबाही भी रिलीज हुआ, जिसमें यामी गौतम ने जबरदस्त डांस किया है। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
‘नई नवेली’ को हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है और बालाजी मोहन ने डायरेक्ट किया है। इसमें यामी गौतम के साथ मीता वशिष्ठ, सोनल झा, राजेश दुबे, आदित्य कुलश्रेष्ठ, आदिनाथ कोठारे जैसे कलाकार नजर आएंगे।
