न्यूयॉर्क. ऑनलाइन वीडियो मंच यूट्यूब के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नील मोहन को ‘टाइम’ पत्रिका ने ‘वर्ष 2025 का सीईओ’ चुना है. टाइम पत्रिका ने मोहन के परिचय में लिखा, ”कई मायनों में यूट्यूब वह सांस्कृतिक पोषण बना रहा है, जिस पर दुनिया अब निर्भर होने लगी है. मोहन उस किसान की तरह हैं, जो वे उगाते हैं, वही हम खाते हैं.” टाइम ने मोहन की तारीफ में कहा कि दुनिया में ‘ध्यान बंटाने वाली सबसे शक्तिशाली मशीन’ के पायलट आश्चर्यजनक रूप से शांत हैं.

टाइम ने कहा कि मोहन का पूरा ध्यान सिर्फ यूट्यूब को अच्छी तरह चलाने पर केंद्रित है. भारतीय मूल के मोहन 2023 से ही यूट्यूब के सीईओ हैं. उन्होंने सुसेन वोज्सिकी का स्थान लिया था. इंडियाना के लैफायेट में जन्मे मोहन ने अधिकांश बचपन अमेरिका में बिताया. वह 12 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ लखनऊ चले गए थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version