कीव: रूसी सेना ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर ज़ापोरिज्जिया पर रात भर रॉकेट से बमबारी की, जिसमें दो बच्चों सहित 13 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार यह जानकारी। वहीं, राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं से महाद्वीप को सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी वायु रक्षा प्रणाली तैयार करने की गुजारिश की।

ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा कि पिछले दो सप्ताह में रूस ने यूक्रेन के भीतर लक्ष्यों पर 3,500 से अधिक ड्रोन, 2,500 से अधिक शक्तिशाली ग्लाइड बम और लगभग 200 मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि हम अपने यूरोपीय आकाश की संयुक्त सुरक्षा एक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली से करें। इसके लिए सभी तकनीकें उपलब्ध हैं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “हमें निवेश और इच्छाशक्ति की ज़रूरत है, हमें अपने सभी साझेदारों से मज़बूत कार्रवाई और फैसले चाहिए।” क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेदोरोव ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर बताया कि ज़ापोरिज्जिया में रूसी बमबारी से 20 से अधिक अपार्टमेंट इमारतें प्रभावित हुईं, जिससे आग लग गई।

फेदोरोव ने कहा, “हम 30 अगस्त को दुश्मन के हमलों से अब तक उबर नहीं पाए थे। हम अभी उन इमारतों और खिड़कियों की मरम्मत कर रहे हैं, लेकिन अब दुश्मन ने हमारे नगर निकाय के कर्मचारियों के लिए और काम बढ़ा दिया है।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version