राष्ट्रवाणी: सवा लाख करोड़ रुपये में बनेगी नई रिफाइनरी, हर साल तैयार होगा 10 अरब लीटर तेलNew Refinery : सवा लाख करोड़ रुपये में बनेगी नई रिफाइनरी, हर साल तैयार होगा 10 अरब लीटर तेलWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:38 ISTNew Refinery : सरकारी कंपनी बीपीसीएल ने आंध्र प्रदेश में नई रिफाइनरी लगाने का ऐलान किया है. इस पर करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये का खर्चा आने का अनुमान है. इस रिफाइनरी की क्षमता हर साल करीब 10 अरब लीटर तेल तैयार करने की होगी. इस रिफाइनरी में पॉलिमर भी तैयार किया जाएगा, जिससे आयात पर निर्भरता कम की जा सके.बीपीसीएल की नई रिफाइनरी आंध्र प्रदेश में बनाई जाएगी.नई दिल्ली. देश में पेट्रोलियम उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इस कड़ी सवा लाख करोड़ रुपये की नई ग्रीनफील्ड रिफाइनरी लगाने का भी ऐलान हो गया है. सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के बोर्ड ने 28 नवंबर को नई रिफाइनरी लगाने को हरी झंडी दे दी है. बीपीसीएल के बोर्ड ने बताया कि नई रिफाइनरी आंध्र प्रदेश के रामयापट्नम में लगाई जाएगी. इस पर करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये का खर्चा आने का अनुमान है. हालांकि, इसके लिए सरकार से रेगुलेटरी अप्रूवल लेना जरूरी होगा. बीपीसीएल ने बताया है कि इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह सब्सिडियरी के तौर पर बनाया जाएगा. इस रिफाइनरी की क्षमता 90 लाख मीट्रिक टन सालाना होगी, जिसका मतलब है कि करीब 10 अरब लीटर तेल इस रिफाइनरी में हर साल तैयार किया जा सकेगा. इसके अलावा 1.5 एमएमटीपीएस मिक्स्ड फीड एथलीन क्रेकर और पेट्रोकेमिलक यूनिट भी बनाया जाएगा. इस तरह कुल आउटपुट 10.5 मिलियन मीट्रिक टन का होगा. बीपीसीएल बोर्ड ने शुरुआत में इसके लिए 44,330 करोड़ रुपये की पूंजी लगाई है. इससे पहले भी कंपनी उने 4,900 करोड़ का फंड जारी किया था. हालांकि, इक्विटी निवेश से पहले केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी लेना जरूरी होगा. प्रोजेक्ट के लिए फंड का इंतजाम इक्विटी और डेट के जरिये किया जाएगा. अभी कितना उत्पादन करती है बीपीसीएल बीपीसीएल की मौजूदा रिफाइनरी की क्षमता 35.3 मिलियन मीट्रिक टन सालाना है, जिसकी 116 फीसदी क्षमता का इस्तेमाल वित्तवर्ष 2026 में किया गया था. नया प्रोजेक्ट आने के बाद 9 मिलियन मीट्रिक टन सालाना की क्षमता और बढ़ेगी. इसमें 1.5 मिलियन मीट्रिक टन सालाना की मिक्स्ड फीड एथलीन क्रेकर भी शामिल होगा. पूरे कॉम्पलेक्स में 34 फीसदी क्षमता सिर्फ पेट्रोकेमिकल्स की होगी. कंपनी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद पेट्रोकेमिकल की सप्लाई और बेहतर हो जाएगी. रिफाइनरी बनने से क्या होगा फायदा बीपीसीएल का कहना है कि इस इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल ढांचे के तैयार होने के बाद पॉलिमर के लिए आयात पर निर्भरता कम हो जाएगी. इसके अलावा रिफाइनरी-पेट्रोकेमिकल एकीकरण के जरिये मूल्य प्राप्ति में सुधार होने कमाई के स्रोत में डाइवर्सिफिकेशन आने की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट का मकसद डाउनस्ट्रीम केमिकल और पॉलिमर उद्योगों को भी सहयोग देना है. बीपीसीएल के शेयरों में शुक्रवार 27 नवंबर को 0.20 फीसदी का उछाल आया और 308 रुपये का भाव पहुंच गया. About the Authorप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 16:38 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

