राष्ट्रवाणी: सैनिक स्कूल में 10वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी, 44900 रुपये तक सैलरीसैनिक स्कूल में 10वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी, 44900 रुपये तक मिलेगी सैलरीWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 16:04 ISTSainik School Gopalganj Recruitment 2026: सैनिक स्कूल गोपालगंज ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कई पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं पास से लेकर बीएड और मास्टर्स डिग्री धारक 31 दिसंबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानिए पद, सैलरी, उम्र सीमा और फॉर्म भेजने का पूरा तरीका.Sainik School Gopalganj Recruitment 2026: सैनिक स्कूल में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ हैनई दिल्ली (Sainik School Recruitment 2026). सैनिक स्कूल के अनुशासित और बेहतरीन माहौल में काम करने का शानदार अवसर है. सैनिक स्कूल गोपालगंज ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसमें उच्च शिक्षित उम्मीदवारों के साथ-साथ 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भी नौकरी के मौके हैं. स्कूल प्रशासन की ये नियुक्तियां रेगुलर (स्थायी) और कॉन्ट्रेक्चुअल (संविदा) आधार पर की जाएंगी. आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 तय की गई है. गोपालगंज भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बजाय आवेदन पत्र डाउनलोड करके, उसे भरकर डाक (पोस्ट) के माध्यम से स्कूल के पते पर भेजना होगा. चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल और तय मानदेय के हिसाब से आकर्षक सैलरी दी जाएगी. उम्र की गणना 1 अप्रैल 2027 को आधार मानकर की जाएगी. इससे कई अनुभवी और फ्रेशर उम्मीदवारों को फायदा मिल सकता है. सैनिक स्कूल में किसे नौकरी मिलेगी?
सैनिक स्कूल की इस वैकेंसी में अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए कई ऑप्शन हैं: टीजीटी जनरल साइंस (रेगुलर): बॉटनी, जूलॉजी और केमिस्ट्री के साथ 50% अंकों में ग्रेजुएशन, बीएड और CTET पेपर-2 पास होना जरूरी है. उम्र सीमा 21 से 35 साल है. टीजीटी कंप्यूटर साइंस (रेगुलर): बीएससी (CS), बीसीए, BIT या मैथ्स ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा/DOEACC ‘A’ लेवल और बीएड की डिग्री जरूरी है. उम्र 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए. काउंसलर (कॉन्ट्रेक्चुअल): साइकोलॉजी में बैचलर/मास्टर्स या सोशल वर्क में मास्टर्स के साथ स्कूल काउंसलिंग का अनुभव जरूरी है. उम्र सीमा 21 से 35 साल है. बैंड मास्टर (कॉन्ट्रेक्चुअल): संबंधित बैंड/ड्रम मेजर कोर्स या समकक्ष नेवल/एयरफोर्स ट्रेनिंग होनी चाहिए. उम्र 21 से 35 साल तय है. वॉर्ड बॉय (कॉन्ट्रेक्चुअल): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और अंग्रेजी की समझ रखने वाले 18 से 50 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जनरल एंप्लॉइज (कॉन्ट्रेक्चुअल): 10वीं पास होने के साथ कुक, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, ड्राइवर/मैकेनिक, कारपेंटर, नाई या स्वीपर आदि ट्रेड का अनुभव होना चाहिए. उम्र सीमा 18 से 50 साल है. सैनिक स्कूल में कितनी सैलरी मिलेगी?
देखें पोस्ट-वाइज वेतन चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने अच्छा वेतन मिलेगा. टीजीटी (जनरल साइंस और कंप्यूटर साइंस)- 44,900 रुपये बेसिक पे काउंसलर- 42,000 रुपये बैंड मास्टर- 34,000 रुपये वॉर्ड बॉय- 23,500 रुपये जनरल एंप्लॉइज- 21,060 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी. सैनिक स्कूल में भर्ती के लिए कैसे आवेदन करें?
Advertisementसैनिक स्कूल में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.ssgopalganj.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें. फॉर्म को साफ-सुथरे अक्षरों में भरें. इसके साथ अपना बायोडेटा (जिसमें मोबाइल नंबर और ईमेल लिखा हो), पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेजों की कॉपी लगाएं. स्कूल के नाम पर बनवाया गया आवेदन शुल्क का बैंक ड्राफ्ट (जनरल/ओबीसी के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी के लिए 400 रुपये) संलग्न करना न भूलें. ध्यान रहे कि आवेदन फॉर्म 31 दिसंबर 2026 तक स्कूल के पते पर पहुंच जाना चाहिए. इसलिए आखिरी दिन का इंतजार किए बिना समय रहते स्पीड पोस्ट कर दें. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :BiharFirst Published :November 28, 2026, 16:04 ISTऔर पढ़ें

