राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): सीतापुर में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार तड़के की है, जब सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका पाया. आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले मृतक के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की घटना हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस घटना के बाद से छात्र ने स्कूल जाना बंद कर दिया था, हालांकि पिछले दो-तीन दिनों से ही उसने दोबारा स्कूल जाना शुरू किया था.सीतापुर क्षेत्र के महामाया पारा में हुई इस दुखद घटना के संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है. जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस कदम के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी. रविवार, 01 नवम्बर 2026 रवि, 01 नव. 2026 | 09:17 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…. – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आगाज: 36 श्रेणियों में राज्य अलंकरण पुरस्कार, जानिए कौन-कौन होंगे सम्मानित – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में एक मोबाइल, भाई कहे मुझे दो, बहन कहे मैं लूंगी, मां ने छिपाया तो बहन फांसी से लटकी – राष्ट्रवाणी
- पारिवारिक विवाद में बाप-बेटी ने पिया जहर, इलाज के दौरान पिता की हुई मौत, नाबालिग का इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- गजब ड्रामा: 12 में से 11 MLA बागी, अकेले पड़े पार्टी चीफ, 2 से 10 पर पहुंची भाजपा, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- ‘पंडित गिड़बिड़-गिड़बिड़ बोलकर…’, सपा नेता के विवादित बयान से भड़के ब्राह्मण – राष्ट्रवाणी
- एलर्जी, खांसी, वायरल के साथ डेंगू-टाइफाइड भी दे रहा दस्तक, जानें बचाव—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: दीपावली और छठ पूजा पर घर जाना होगा आसान! बिलासपुर से पटना के लिए चलेगी ट्रेन – राष्ट्रवाणी

