राष्ट्रवाणी: Government Subsidy for Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने लातूर जिले में किसानों के लिए नई योजना शुरू की है, जिसके तहत …और पढ़ें महाराष्ट्र में चारा उगाकर बनें लखपति किसान, सरकार दे रही प्रति एकड़ ₹1.21 लाख की मदद जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त से पहले महाष्ट्र सरकार नई स्कीम (Maharashtra farmer scheme) लेकर आई है।
जहां किसान सिर्फ चारा उगाकर लखपति बन सकेंगे। दरसल, लातूर जिले में सूखे के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने किसानों के लिए एक शानदार पहल शुरू की है। मवेशियों के लिए चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, जिला प्रशासन चारा उगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1.21 लाख रुपए तक की भारी-भरकम आर्थिक मदद दे रहा है।
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसका फायदा उठाने के लिए आपके पास अपने मवेशी होना बिल्कुल जरूरी नहीं है। अगर आपके पास खेत है और पानी की सुविधा है, तो आप यह चारा उगाकर सीधे दूसरे पशुपालकों को बेच सकते हैं। लातूर के जिलाधिकारी भरत बस्तेवाड़ ने ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन’ (VB-G RAM G) योजना के तहत इसका शानदार खाका तैयार किया है, जिसे राज्य सरकार से भी मंजूरी मिल गई है।
इस पहल के तहत किसान को अपनी जेब से एक रुपया भी नहीं लगाना होगा। राज्य के सरकारी उपक्रम ‘महाबीज’ की ओर से चारे के लिए ‘स्पीडफीड’ (Speedfeed) ज्वार के उच्च गुणवत्ता वाले बीज एकदम मुफ्त दिए जाएंगे। योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ कुल 1,21,815 रुपए की सहायता मिलेगी।
इस रकम में से 84,956 रुपए सीधे मजदूरी के लिए होंगे, जबकि 36,859 रुपये बीज, खाद और अन्य जरूरी सामग्री के लिए दिए जाएंगे। इसमें खेत तैयार करने से लेकर बुवाई, सिंचाई, निराई, खाद डालना और कटाई तक का सारा खर्च शामिल है। प्रशासन का अनुमान है कि इस सरकारी मदद के अलावा, किसान तैयार चारा बेचकर महज 4 महीने के भीतर प्रति एकड़ 1.5 लाख रुपये तक की शानदार कमाई कर सकते हैं।
इस योजना में आवेदन करने वाले किसानों के लिए बस एक ही मुख्य शर्त है- उनके पास रबी सीजन (नवंबर, दिसंबर और जनवरी) के दौरान खेत में सिंचाई करने की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए। प्रशासन ने किसानों से इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान 1 नवंबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
लातूर प्रशासन की यह पहल न सिर्फ सूखे में मवेशियों को बचाएगी, बल्कि किसानों के लिए भी वरदान साबित होगी। 30 अक्टूबर को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी (प्रधानमंत्री Kisan 24th installment) होगी। इस दिन पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपए आएंगे।
यह किस्त दीवाली से पहले जारी की जा रही है। ऐसे में किसानों के लिए त्योहार से पहले मिलने वाली यह किस्त किसी तोहफे से कम नहीं। हालांकि, जिन किसानों की e-KYC नहीं हुई है, उनका पैसा रुक सकता है।
अगर आप भी एक पात्र किसान हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आएगी या नहीं तो आपको अपना ताजा स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।
