राष्ट्रवाणी: L&T ने Q2 में शानदार वित्तीय परिणाम दर्ज किए, जिसमें शुद्ध लाभ 33% बढ़कर ₹5,202 करोड़ और राजस्व 16% बढ़कर …और पढ़ें L&T Q2 रिजल्ट्स: कंपनी का मुनाफा 33% बढ़ा, राजस्व में 16% की वृद्धि शुद्ध लाभ 33% बढ़कर ₹5,202 करोड़ हुआ। राजस्व 16% बढ़कर ₹78,750 करोड़ पर पहुंचा।
₹1.47 लाख करोड़ के रिकॉर्ड नए ऑर्डर मिले। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| L&T Q2 Results: देश की दिग्गज इंजीनियरिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने दूसरी तिमाही (L&T Q2 Results) के नतीजों में झंडे गाड़ दिए। 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों ही रॉकेट की रफ्तार से भागे।
दूसरी तिमाही में L&T का शुद्ध मुनाफा (L&T Q2 Net Profit) 33% के बंपर उछाल के साथ 5,202 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वहीं, कंपनी की कुल कमाई (L&T Q2 Revenue) भी 16% बढ़कर 78,750 करोड़ रुपए हो गई है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े नए ऑर्डर्स के हैं।
L&T के लिए यह तिमाही ऑर्डर्स के लिहाज से ऐतिहासिक रही। इस दौरान कंपनी को 1,47,665 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड नए ऑर्डर मिले, जो पिछले साल के मुकाबले 28% ज्यादा है। खास बात यह है कि कुल ऑर्डर्स में 63% यानी करीब 92,375 करोड़ रुपए तो सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आए हैं।
ये बड़े कॉन्ट्रैक्ट मुख्य रूप से हाइड्रोकार्बन, एयरपोर्ट, पब्लिक स्पेस और पावर ट्रांसमिशन जैसे सेक्टर्स से मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी की कुल ऑर्डर बुक अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 8.5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। इस शानदार प्रदर्शन पर L&T के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एसएन सुब्रमण्यन ने खुशी जताई।
उन्होंने कहा कि, “दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल के बीच हमने एक बेहतरीन तिमाही दर्ज की है। यह ग्राहकों के भरोसे और हर सेक्टर में बड़े प्रोजेक्ट्स को शानदार तरीके से पूरा करने की हमारी क्षमता को दिखाता है।” उन्होंने कहा कि 8.5 लाख करोड़ की विशाल ऑर्डर बुक कंपनी के आने वाले कई सालों की कमाई का पक्का रास्ता साफ करती है।
L&T ने ये नतीजे 27 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद होने के बाद जारी किए। मंगलवार को कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 3,665.10 रुपए (L&T Share कीमत) पर बंद हुआ था। अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि ग्लोबल ट्रेड टेंशन, भू-राजनीतिक संघर्ष और ऊंची ऊर्जा कीमतों के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था का बुनियादी ढांचा काफी मजबूत है।
