राष्ट्रवाणी: जीएसटी new rules 2026: केंद्र सरकार ने 1 नवंबर 2026 से जीएसटी व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार लागू किए हैं, जिससे …और पढ़ें जीएसटी नियमों में बड़े बदलाव: 1 नवंबर से मिलेगा तेज रिफंड और डिस्काउंट में राहत, जानें व्यापार पर असर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली|जीएसटी changes November 2026: केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी new rules 2026) व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधारों का पहला चरण लागू कर दिया है, जिससे देश भर के लाखों कारोबारियों और निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने 26 अक्टूबर को आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। इसके तहत सेल के बाद मिलने वाले डिस्काउंट, तेज रिफंड प्रक्रिया और निर्यातकों की सहूलियत से जुड़े नए नियम 1 नवंबर 2026 से प्रभावी हो जाएंगे। जीएसटी के इन बदलावों से डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर्स के लिए डिस्काउंट को मैनेज करना अब काफी आसान हो जाएगा।
नए नियमों और क्रेडिट नोट प्रावधानों के आने से कारोबारियों को टैक्स कंप्लायंस (अनुपालन) में ज्यादा स्पष्टता मिलेगी। सरकार ने सबसे बड़ी राहत उन उद्योगों को दी है, जो ‘इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर’ की समस्या से जूझ रहे थे। यह वह स्थिति है जहां कच्चे माल (रॉ मटेरियल) पर चुकाया गया जीएसटी, फाइनल प्रोडक्ट पर लगने वाले जीएसटी से ज्यादा होता है।
अब ऐसे बिजनेस जोखिम मूल्यांकन के आधार पर अपने रिफंड का 90% हिस्सा एडवांस (प्रोविजनल) के रूप में पा सकेंगे। इससे बाजार में उनकी वर्किंग कैपिटल (कार्यशील पूंजी) नहीं फंसेगी और बिजनेस आसानी से चलेगा। यह कदम छोटे निर्यातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
पहले टैक्स भुगतान वाले निर्यात रिफंड के लिए कम से कम 1,000 रुपये की सीमा तय थी, जिसे सरकार ने पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब जो निर्यातक डाक या कूरियर के जरिए छोटे स्तर पर अपना माल बाहर भेजते हैं, वे बिना किसी न्यूनतम सीमा के अपना रिफंड क्लेम कर सकेंगे। इसके अलावा, इंटरमीडियरी (मध्यस्थ) सेवाओं में भी अहम बदलाव किया गया है।
अब ऐसी सेवाओं का “प्लेस ऑफ सप्लाई” सर्विस देने वाले (मध्यस्थ) के बजाय सर्विस लेने वाले (रिसीवर) की लोकेशन को माना जाएगा। इससे भारतीय सर्विस एक्सपोर्टर्स को टैक्स को लेकर पूरी स्पष्टता मिलेगी और बाजार में उनका दबदबा बढ़ेगा। ये सभी बड़े फैसले 8 अक्टूबर 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 57वीं जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए थे।
इनका मुख्य लक्ष्य टैक्सपेयर्स पर बोझ कम करना और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के फ्लो को सुचारू बनाना था। सिस्टम अपग्रेड होने के साथ 1 नवंबर से रिफंड की प्रक्रिया ऑटोमेटेड (स्वचालित) हो जाएगी। हालांकि, यह ऑटोमेशन सिर्फ नए रिफंड आवेदनों पर लागू होगा, पुराने पेंडिंग मामलों पर नहीं।
जीएसटी सुधारों का अगला और सबसे बड़ा चरण 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा। इसमें बड़े कानूनी बदलाव शामिल हैं, जैसे- कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करने के लिए 10,000 रुपए की न्यूनतम सीमा तय करना, ई-वे बिल के नियमों में बदलाव और गिरफ्तारी के प्रावधानों में नरमी। अधिकारियों ने साफ किया है कि गिरफ्तारी के नियमों में दी गई ढील का फायदा पहले से गिरफ्तार लोगों को नहीं मिलेगा।
हालांकि, सरकार फिलहाल गिरफ्तारी से जुड़े कुछ अंतरिम दिशा-निर्देशों पर भी विचार कर रही है, जिस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
