राष्ट्रवाणी: योगेश राजपूत, बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की बेमेतरा पुलिस को इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा गस्ती चौक में हुए 14.56 करोड़ के बहुचर्चित घोटाले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन बैंक प्रबंधक विनीत दास को तमिलनाडु के तंजावुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने खुलासा करते हुए बताया कि मामला वर्ष 2022 का है, जब बैंक के नए प्रबंधक रज्जू पाटनवार की शिकायत और आंतरिक जांच के बाद धारा 420, 409, 120बी के तहत अपराध दर्ज हुआ था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रबंधक ने बिचौलियों के साथ मिलकर बंद पड़े बिजनेस, बिना संपत्ति की गारंटी, फर्जी जीएसटी नंबर और जाली दस्तखत के जरिए कुल 180 खातों में वित्तीय अनियमितता की थी। इस घोटाले में शामिल चार बिचौलियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें कमलेश सिन्हा (बेमेतरा), जोहन सिन्हा (केवांछी), टीकाराम माथुर (बिरमपुर) और नागेश कुमार वर्मा (केवांछी) शामिल हैं। अब पुलिस मुख्य आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाई है और आगे की जांच जारी है।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

