राष्ट्रवाणी: गन्ने की बंपर पैदावार के लिए ऐसे करें बीज उपचार, 15 मिनट घोल में डुबोना जरूरीSugarcane Farming : गन्ने की बंपर पैदावार के लिए ऐसे करें बीज उपचार, 15 मिनट तक घोल में डुबोना जरूरीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 16:24 ISTSugarcane Farming Tips : गन्ने की फसल को बीमारियों से बचाने के लिए बुवाई से पहले बीज उपचार बेहद जरूरी है. अक्सर किसान खेत में समूचा गन्ना ही डाल देते हैं, जिससे फसल में रोग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. समूचा गन्ना बोने पर अंदर छिपे हुए बीमारी के कीटाणु और फंगस सीधे खेत की मिट्टी में चले जाते हैं. बाद में यही जीवाणु पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लेते हैं. लोकल 18 ने इस बारे में शाहजहांपुर में गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा से बात की. वे बताते हैं कि गन्ने को हमेशा दो आंख के टुकड़ों में काटकर ही बोएं. काटने के बाद उसकी छंटाई जरूर करें. टुकड़ों को उलट-पुलट कर देखें. अगर किसी का सिरा लाल दिखाई दे, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें. शाहजहांपुर. गन्ने की बंपर पैदावार और फसल को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए सही तरीके से बुवाई और बीज उपचार बेहद जरूरी है. अक्सर किसान पारंपरिक तरीके अपनाते हुए खेत में समूचा गन्ना ही डाल देते हैं, जिससे फसल में रोग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. बुवाई से पहले गन्ने के टुकड़ों की सही छंटाई और रासायनिक उपचार करने से न केवल जमाव बेहतर होता है, बल्कि फसल भी पूरी तरह सुरक्षित रहती है. शाहजहांपुर में गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा लोकल 18 से बताते हैं कि आज भी कई किसान पारंपरिक तरीके से खेत में समूचा गन्ना बो देते हैं, जो बिल्कुल गलत तरीका है. इसके बजाय किसान गन्ने को हमेशा दो आंख के टुकड़ों में काटकर ही बोएं और काटने के बाद उसकी छंटाई जरूर करें. टुकड़ों को उलट-पुलट कर देखें. अगर किसी टुकड़े का सिरा लाल दिखाई दे, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें. इससे बीमारी के कीटाणु वहीं खत्म हो जाते हैं. इसके बाद कटे हुए टुकड़ों को कार्बेंडाजिम या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड के घोल में 15 से 20 मिनट तक डुबोकर उपचारित करें, ऐसा करने से जीवाणु नष्ट हो जाते हैं. बीज उपचार कैसे करें गन्ने की खेती में सफलता के लिए वैज्ञानिक तरीके से बुवाई करें. खेत में कभी भी पूरा या समूचा गन्ना नहीं डालना चाहिए. इसके बजाय गन्ने को हमेशा दो आंख वाले छोटे टुकड़ों में काटें।
काटने के बाद प्रत्येक टुकड़े को दोनों तरफ से अच्छी तरह उलट-पुलट कर जांचें. अगर किसी भी टुकड़े का सिरा अंदर से लाल रंग का दिखाई दे, तो समझ लें कि उसमें बीमारी के कीटाणु हैं और उसे तुरंत अलग कर दें. गन्ने के स्वस्थ टुकड़ों की छंटाई करने के बाद अगला काम बीज उपचार है. इसके लिए कार्बेंडाजिम या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का पानी में घोल तैयार करें. अब छांटे गए गन्ने के दो आंख वाले टुकड़ों को इस रासायनिक घोल में अच्छी तरह डुबो दें. इन टुकड़ों को घोल में कम से कम 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें. बढ़ जाएगा खेत में जमाव प्रतिशत अक्सर किसान समय बचाने के चक्कर में समूचा गन्ना बो देते हैं या बिना उपचार किए बुवाई कर देते हैं. समूचा गन्ना बोने पर अंदर छिपे हुए बीमारी के कीटाणु और फंगस सीधे खेत की मिट्टी में चले जाते हैं. बाद में यही जीवाणु पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लेते हैं और लाल सड़न जैसे गंभीर रोग पैदा करते हैं. इसलिए, शुरुआती स्तर पर ही संक्रमण को रोकने के लिए बीज उपचार करना जरूरी है. बीज उपचार से किसानों को कई लाभ मिलते हैं. रसायन के घोल में डुबोने से गन्ने के टुकड़ों की बाहरी सतह पर मौजूद हानिकारक जीवाणु और कीटाणु पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं. इससे गन्ना भविष्य में लगने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त हो जाता है. स्वस्थ बीज होने से खेत में जमाव प्रतिशत बढ़ता है, पौधे मजबूत निकलते हैं.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…Location :Shahjahanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 21, 2026, 16:24 ISTऔर पढ़ें

