चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। फ्रेंचाइजी ने अपने दिग्गज बैटिंग कोच माइकल हसी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हसी पिछले 15 साल से ज्यादा समय से खिलाड़ी और कोच के तौर पर सीएसके की रीढ़ रहे हैं और टीम को 5 आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीएसके मैनेजमेंट अंदरखाने बड़े पैमाने पर सर्जरी कर रहा है। हाल ही में ज़हीर खान को हेड कोच बनाए जाने के बाद से ही पर्दे के पीछे तनातनी चल रही थी, और अब माइकल हसी की विदाई ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि टीम के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस फैसले से वफादार फैंस और कई पूर्व खिलाड़ी भी हैरान हैं कि आखिर किस आंतरिक विवाद के चलते इतने पुराने और भरोसेमंद चेहरे को अचानक बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

यह बदलाव चेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य पर एक बड़ा सवालिया निशान छोड़ गया है कि क्या यह फैसला टीम को ऊपर ले जाएगा या अंदरूनी कलह फ्रेंचाइजी को डुबो देगी।

ये खबर भी पढ़ें —:



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version