वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) सीजन 3 से जुड़ी एक बहुत बड़ी और विवादित खबर सामने आई है, जहां पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा समय पर NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) न दिए जाने के कारण यह पूरा ड्रामा खड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी ने पिछली बार के विवादों का बदला लेने के लिए अजीबोगरीब शर्तें रखी थीं।
पीसीबी चाहता था कि पिछले साल भारतीय खिलाड़ियों द्वारा मैच खेलने से इनकार करने पर वे लिखित माफी मांगें और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की गारंटी दें। WCL मैनेजमेंट ने इन बकवास मांगों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान टीम का पत्ता टूर्नामेंट से पूरी तरह कट गया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के चलते एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रोमांच फैंस की आंखों में ही दम तोड़ गया है।
इस मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्रिकेट के मैदान पर भी कूटनीति और अहंकार किस हद तक खेल को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे लीजेंड्स टूर्नामेंट की साख पर बट्टा लगा है।
ये खबर भी पढ़ें —:
