राष्ट्रवाणी: क्या आप भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े पवित्र स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं? अगर हां, तो IRCTC …और पढ़ें 18 दिनों में करें भगवान राम के पवित्र तीर्थों के भव्य दर्शन (Image Source: एआई-Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
क्या आप भी रामायण काल की उन पवित्र जगहों को करीब से देखना चाहते हैं, जहां भगवान राम के चरण पड़े थे? अगर आपका जवाब हां है, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) एक खास ‘श्री रामायण यात्रा’ टूर लेकर आया है।
इस ट्रिप में आप ‘भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन’ के जरिए एक यादगार सफर पर निकलेंगे। आइए, इस टूर पैकेज से जुड़ी डिटेल्स के बारे में जानते हैं। यह एक लंबी धार्मिक यात्रा है, जो 18 दिन और 17 रातों तक चलेगी।
इसकी शुरुआत 1 फरवरी 2027 को होगी। इस यात्रा के दौरान आपको भारत और नेपाल की कई पावन जगहों पर ले जाया जाएगा। सफर की शुरुआत अयोध्या (राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी) से होगी।
इसके बाद यात्री नंदीग्राम, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और दक्षिण भारत में स्थित रामेश्वरम धाम के दर्शन करेंगे। इसके अलावा, रोड-वे से नेपाल के जनकपुर जाकर राम जानकी मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य भी मिलेगा। यह खास ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होगी।
हालांकि, सहूलियत के लिए यात्री गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला जंक्शन, इटावा, कानपुर और लखनऊ स्टेशनों से भी इस ट्रेन में चढ़ सकते हैं। वहीं, वापसी के समय आप अपनी सुविधानुसार झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा या दिल्ली सफदरजंग पर उतर सकते हैं। इस सफर में सिर्फ 150 यात्रियों के लिए ही जगह है।
आप अपने बजट के हिसाब से फर्स्ट एसी, सेकंड एसी या थर्ड एसी कोच का टिकट बुक कर सकते हैं। एक बार टिकट बुक करने के बाद आपको कई शानदार सुविधाएं मिलेंगी: अगर खर्च की बात करें, तो थर्ड एसी का प्रति व्यक्ति शुरुआती किराया 1,23,340 रुपये है। वहीं, अगर आप फर्स्ट एसी कूपे में अकेले सफर करना चाहते हैं, तो यह खर्च 2,03,470 रुपये तक जाता है।
इस किराए में रेलवे की ओर से दी जाने वाली लगभग 33% की छूट पहले से ही शामिल कर दी गई है।

