राष्ट्रवाणी: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो फटे दूध को पैसों की बर्बादी समझते हैं तो यह रेसिपी जानने के बाद आपकी सोच पूरी तरह बदल जाएगी। दूध फट गया तो फेंकने की भूल न करें! झटपट बनाएं मुंह में घुलने वाली बर्फी (Image Source: एआई-Generated) फटे दूध से घर पर बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद बर्फी बाजार जैसी दानेदार और रसीली मिठाई का स्वाद आसान विधि से हलवाई जैसी कलाकंद तैयार करें लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।
अक्सर जब घर में दूध फट जाता है, तो हमारा पहला रिएक्शन होता है कि दूध बर्बाद हो गया। जी हां, ज्यादातर लोग फटे हुए दूध को फेंक देते हैं या फिर बेमन से इसका सादा पनीर बना लेते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि इसी फटे हुए दूध से आप बाजार में महंगी मिलने वाली दानेदार और रसीली ‘कलाकंद बर्फी’ बड़ी आसानी से बना सकते हैं?
यकीन मानिए, यह इतनी स्वादिष्ट बनती है कि मेहमान भी यकीन नहीं कर पाएंगे कि यह घर पर बनी है। आइए जानते हैं हलवाई जैसी परफेक्ट कलाकंद बनाने का सबसे आसान तरीका।

