राष्ट्रवाणी: बिहार 2005 में आजाद हुआ, नीतीश सेतु पर सियासत से तेजस्वी को लेकर भड़के संजय झाबिहार 24 नवंबर 2005 को आजाद हुआ, नीतीश सेतु पर सियासत को लेकर संजय झा का तेजस्वी पर हमला, पूछा- 15 साल में क्या बनायाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 14:05 ISTBihar Politics: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने ताजपुर-बख्तियारपुर पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखने की तेजस्वी यादव की मांग पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को इस मामले में सरकार को सलाह देने की जरूरत नहीं है. बिहार में आज जो विकास दिखाई दे रहा है, वह नीतीश कुमार की देन है.जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष (फाइल फोटो)पटना. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद के 15 साल के शासन पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला है. कच्ची दरगार-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर तेजस्वी यादव की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार को असली आजादी 24 नवंबर 2005 को मिली थी, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उन्होंने यह भी कहा कि कि ताजपुर-बख्तियारपुर पुल के नामकरण पर सरकार को तेजस्वी यादव की सलाह की कोई जरूरत नहीं है. पुल की राजनीति पर तेजस्वी को घेरा, मांगा 15 साल का हिसाब पत्रकारों से बातचीत में संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव को पुलों पर राजनीति करने के बजाय पहले यह बताना चाहिए कि उनके माता-पिता के 15 साल के शासनकाल में बिहार में कौन सा बड़ा पुल बनाया गया था. उन्होंने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल (नीतीश सेतु) की संकल्पना साल 2014-15 में खुद नीतीश कुमार ने की थी ताकि महात्मा गांधी सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से उत्तर बिहार के लोगों को राहत मिल सके. ताजपुर-बख्तियारपुर पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखने की तेजस्वी की मांग पर संजय झा ने दो टूक कहा कि सरकार को उनकी सलाह नहीं चाहिए और समय आने पर सरकार खुद उचित फैसला लेगी. उन्होंने तेजस्वी को अपनी पार्टी की चिंता करने की नसीहत दी. 24 नवंबर 2005 को मिली बिहार को असली आजादी आगामी 24 नवंबर को जदयू द्वारा राज्यभर में मनाए जा रहे सुशासन दिवस को लेकर संजय झा ने कहा कि यह तारीख बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा मोड़ है. उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था, लेकिन बिहार को बदहाली, अराजकता और पिछड़ेपन से असली आजादी 24 नवंबर 2005 को मिली. उसी दिन से बिहार में सड़क, बिजली और कानून के राज की शुरुआत हुई. संजय झा के मुताबिक नीतीश कुमार को शासन करने के लिए सबसे कठिन राज्य मिला था, जिसे उन्होंने अपने 20 वर्षों के परिश्रम से बदला है. इसी बदलाव को याद करने के लिए 24 नवंबर को पटना समेत पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस और नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. Advertisement गरीबी हटाओ के नारे पर कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों इस दौरान संजय झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें कांग्रेस पर गरीबी हटाने के बजाय गरीबों की संख्या बढ़ाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया था. संजय झा ने कहा कि यह सब सरकारी आंकड़ों में दर्ज है कि कांग्रेस के शासनकाल में क्या हुआ. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और एनडीए सरकार जमीनी स्तर पर काम कर रही है.About the Authorपत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Patna,BiharFirst Published :November 22, 2026, 14:05 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

