राष्ट्रवाणी: राहु-केतु की बदलेगी चाल, पूरे डेढ़ साल इन 3 राशियों को रहना होगा सावधानराहु-केतु की 25 नवंबर को बदलेगी चाल, पूरे डेढ़ साल इन 3 राशियों को रहना होगा सावधानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 22, 2026, 07:36 ISTRahu Ketu Transit Impact: नवंबर के अंतिम सप्ताह में राहु मकर और केतु कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माने जाने वाले इन दोनों ग्रहों का यह बदलाव खास रहने वाला है. आइए जानते हैं, किन तीन राशियों पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा. उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है. इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव का असर व्यक्ति के जीवन पर लंबे समय तक रहने की मान्यता है. खासतौर पर जब राहु-केतु राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव करियर, कारोबार, पारिवारिक जीवन, आर्थिक स्थिति और निर्णय लेने की क्षमता पर देखने को मिल सकता है. 25 नवंबर 2026 को शाम 4 बजकर 34 मिनट पर राहु और केतु का महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. यह गोचर करीब 18 महीने तक प्रभावी रहेगा. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी. हालांकि तीन राशियों के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. साथ ही कुछ ज्योतिषीय उपाय भी लाभकारी माने जाएंगे. इन तीन राशियों को रहना होगा सतर्क तुला- केतु का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के पारिवारिक और भावनात्मक जीवन पर असर डाल सकता है. इस दौरान आपका झुकाव अकेले रहने और खुद के भीतर झांकने की ओर बढ़ सकता है. छोटी-छोटी बातें भी आपको अधिक सोचने पर मजबूर कर सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल में कमी या भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. घर-परिवार से जुड़े कुछ मामले मानसिक बेचैनी बढ़ा सकते हैं. धनु- राहु-केतु का यह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक और पारिवारिक मामलों में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस दौरान अचानक खर्च बढ़ने की आशंका है. किसी नई योजना में निवेश करने का विचार भी मन में आ सकता है. हालांकि जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. पैसों से जुड़े हर कदम पर सोच-समझकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा. Advertisementमकर- इस राशि के जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन जीवन में कई नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस दौरान आपके मन में करियर में आगे बढ़ने, सफलता हासिल करने और अपनी अलग पहचान बनाने की प्रबल इच्छा जागेगी. भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ बड़े निर्णय भी ले सकते हैं. हालांकि कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना जरूरी होगा. राहु और केतु के कष्ट से मुक्ति पाने के उपाय किसी योग्य ब्राह्मण से राहु और केतु के खराब प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए राहु और केतु के मंत्रों का जाप करवाएं. कुएं के कछुए को लाई खिलाएं. काले कुत्ते को रोटी खिलाएं. भगवान भैरव की आराधना करें.About the Authorराहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ujjain,Madhya PradeshFirst Published :November 22, 2026, 07:36 ISTऔर पढ़ें
Trending
- घर की सूखी तुलसी को करें फिर से हरा-भरा, जानें पानी, धूप और खाद का सही संतुलन—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- LIVE: हर्षित राणा ने रोहेल नजीर किया LBW, इंडिया ए की मैच में जबरदस्त वापसी—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- Pushkar Mela: राजस्थान कुश्ती संघ की पहल, पहली बार पुष्कर मेले में होगा दंगल—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- 9 डिग्री तक लुढ़केगा पारा, विजिबिलिटी रह जाएगी 50 मीटर, 5 राज्यों में अलर्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मुश्किल वक्त में शरद कपूर के सपोर्ट में उतरीं त्रिधा चौधरी, हिम्मत की तारीफ – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री बालेन पहुंचे दिल्ली, चीन से दोस्ती बढ़ा रहा था नेपाल, भारत ने कैसे पलटा गेम – राष्ट्रवाणी
- अनंत सिंह बेटी की शादी से पहले क्यों हुए दुखी? बोले- तैयारी पर फिर गया पानी – राष्ट्रवाणी
- बीकानेर की झील पर विदेशी मेहमानों का डेरा, 20 हजार कुरजां की एक साथ उड़ान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

