राष्ट्रवाणी: 90 के दशक में सिंगर एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने सुपरस्टार सलमान खान का एक आइकॉनिक रोमांटिक सॉन्ग गाया था। सलमान खान का कल्ट गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/एआई) एस. पी. बालासुब्रमण्यम का कालजयी गीत हिट रही थी सलमान और बालासुब्रमण्यम की जोड़ी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
एक वक्त हुआ करता था, जब सिनेमा जगत में एस. पी. बालासुब्रमण्यम (S.P.Balasubrahmanyam) की मधुर आवाज गूंजा करती थी। खासतौर पर बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान के लिए उन्होंने कई यादगार गीत गाए थे और 90 के दशक में वह भाईजान की आवाज बने थे। आज हम आपको एस. पी. बालासुब्रमण्यम द्वारा गाए गए सलमान खान (Salman Khan) के उस आइकॉनिक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 35 सालों से फैंस का फेवरट बना हुआ है और खूब सुना जाता है।
आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा था। फिल्म साजन (Saajan) में ये गाना उस वक्त दिखाया जाता है, जब सलमान खान का किरदार (आकाश) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) यानी (पूजा) से पहली बार मिलने जाता है। इस दौरान आकाश के साथ लक्ष्मी (लक्ष्मीकांत बेर्डे) भी मौजूद रहता है और खुली जीप में, पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में इस प्यार भरे गीत को फिल्माया गया था।
कुल मिलाकर कहा जाए तो तुमसे मिलने की तमन्ना है… गाने में एस. पी. बालासुब्रमण्यम साजन के आकाश यानी सलमान खान की मोहब्बत के सूत्रधार बने थे। कमाल की बात ये है कि रिलीज के 35 साल बाद भी साजन फिल्म का ये गीत हिंदी सिनेमा के कल्ट क्लासिक रोमांटिक गीतों में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि 90 के दशख के दौर में फिल्म साजन के सभी गानों को खूब सुना जाता था।
मोहल्लों की गलियों में इस मूवी के गीतों की आवाज खूब गूंजा करती थी। खासतौर पर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम की आवाज में सलमान खान का तुमसे मिलने की तमन्ना है… इस मामले में काफी पसंदीदा रहता था।

