राष्ट्रवाणी: ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ के मौके पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा का करवाचौथ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की करवाचौथ की तैयारी पति निक जोनस के नाम की हाथों में लगाई मेहंदी सोशल मीडिया पर प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priynka Chopra) को भला कौन नहीं जानता। अंग्रेजी फिल्म कलाकार निक जोनस के साथ शादी के बाद बेशक प्रियंका विदेश में शिफ्ट हो गईं हैं, लेकिन वह भारतीय कल्चर को बिल्कुल भी नहीं भूली हैं, जैसे कि करवाचौथ को सेलिब्रेट करना।
शादी के बाद से हर साल प्रियंका चोपड़ा करवाचौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखती हैं और इसकी तैयारी करती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है और अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी भी लगाई है। साथ ही एक सवाल भी फैंस से पूछा है- सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा काफी एक्टिव रहती हैं।
जिसके तहत वह आए दिन कुछ न कुछ लेटेस्ट पोस्ट साझा करती हैं। करवाचौथ के खास अवसर पर प्रियंका ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसकी झलकियां उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में दिखाई हैं। इंस्टा स्टोरी में तस्वीरें शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने पिया के नाम की मेहंदी, करवाचौथ की सारी तैयारियां और पति निक जोनस संग बेटी मालती मेरी की फोटोज पेश की हैं।
इस दौरान एक फोटो के जरिए पप्रियंका चोपड़ा ने फैंस ये सवाल भी पूछा है- क्या मेहंदी पर चासनी काम करेगी। इसके अलावा कोई बताएगा कि चांद कब निकलेगा। अपनी इन इंस्टा स्टोरीज के जरिए अब अभिनेत्री सिनेमाई गलियारे में छाई हुई हैं और इससे उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा है।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। इन दोनों दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से इस शादी को संपन्न किया था। जिसमें हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज शामिल रहे।
आज ये कपल शादी के 8 साल बाद भी खुशहाल जीवन बिता रहा है।

