राष्ट्रवाणी: अभिषेक सेमर, तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में पुलिस ने नगोई एनीकट डेम के पास जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से नगदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगोई एनीकट के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि चार जुआरियों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में ओमप्रकाश जायसवाल, धरम ध्रुव, रोहित यादव और रोहित कौशिक शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे और जुआ फड़ से कुल 2,700 रुपये बरामद किए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version