राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में आनलाइन बाइक टैक्सी सेवा रैपिडो से यात्रा कर रही एक महिला का हैंडबैग चालक द्वारा चुराने का मामला सामने आया है। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि चालक उसका बैग लेकर फरार हो गया, जिसमें मोबाइल फोन, 56 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक पासबुक रखी हुई थी। पुलिस के अनुसार, बोरियाखुर्द निवासी भावना शर्मा ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अक्सर रैपिडो सेवा का उपयोग करती हैं और उनकी पहचान चालक भीमगज उर्फ विक्की से हुई थी। 22 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने एयू बैंक फाफाडीह जाने के लिए विक्की को फोन कर राइड बुक की। तेज बारिश के कारण उन्होंने अपना हैंडबैग चालक के बैग में रखवा दिया। महिला ने बताया कि चालक ने उन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे एयू बैंक के सामने डागा पेट्रोल पंप के पास उतार दिया, लेकिन उनका हैंडबैग वापस नहीं किया। आरोप है कि चालक बैग लेकर तेजी से फरार हो गया। महिला ने उसे रोकने और पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। बैग सहित सामान की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित चालक की तलाश की जा रही है। सर्विस प्रोवाइडर से उसका पता-ठिकाना पता लगाया जा रहा है।
Trending
- BSP के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: हर महीने अस्पताल की दौड़ से राहत, दो महीने की दवा मिलेगी एक साथ – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, तीजा और गणेश चतुर्थी पर 7 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री बसों पर बढ़ा दबाव – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर, ठंडी हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, सुहाना हुआ मौसम – राष्ट्रवाणी
- बस्तर- रायपुर रेल सेवा: रावघाट- जगदलपुर रेललाइन का स्थल निरीक्षण, अक्टूबर में भूमिपूजन की तैयारियां शुरू – राष्ट्रवाणी
- PRSU में साइबर जागृति अभियान: डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया 9 मॉड्यूल के वीडियो कोर्स ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- क्या गणेशोत्सव समितियों को अनावश्यक रूप से किया जा रहा है परेशान ? डिप्टी सीएम साव ने अधिकारियों को क्या दिए निर्देश – राष्ट्रवाणी
- कृषि शिक्षक भर्ती में योग्यता को चुनौती, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- ट्रेन से कटकर युवक की मौत: रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी

