Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»पहलगाम के गुनाहगारों को कीमत चुकानी होगी, जल्द करारा जवाब दिया जाए: राहुल
Blog

पहलगाम के गुनाहगारों को कीमत चुकानी होगी, जल्द करारा जवाब दिया जाए: राहुल

atulpradhanBy atulpradhanApril 30, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पहलगाम के गुनाहगारों को कीमत चुकानी होगी, जल्द करारा जवाब दिया जाए: राहुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पहलगाम आतंकी हमला करने वाले उसकी कीमत चुकाएं और इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ढुलमुल तरीके से नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई करें. कांग्रेस नेता ने बुधवार को पहलगाम हमले के पीड़ित शुभम द्विवेदी के परिवार से कानपुर में मुलाकात की.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, “मैं आज कानपुर गया, वहां मैंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उस परिवार के बेटे को बहुत ही निर्मम तरीके से मारा गया. इस हमले में लोगों को बेहद क्रूर तरीके से मारा गया और बहुत से लोग घायल हुए हैं.” उन्होंने कहा, ”मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. चाहे वे जहां भी हों, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी.” कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों को ढुलमुल तरीके से नहीं, बल्कि पूरी मजबूती के साथ करारा जवाब देना है, ताकि उन्हें याद रहे कि हिंदुस्तान के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कार्रवाई करनी है. पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है. हमारा 100 प्रतिशत समर्थन सरकार के साथ है.” राहुल गांधी ने एक सवाल का जवाब देते हुए इस बात पर जोर दिया, ”यह पूरी तरह स्पष्ट है कि घटना के लिए जिम्मेदार कौन है. जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी. प्रधानमंत्री को बिना किसी देरी या भ्रम के निर्णायक और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.” उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जल्द होनी चाहिए. बीते 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी थी. मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे.

जातिगत जनगणना को समर्थन, सरकार इसकी समयसीमा बताए : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगली जनगणना में जातिगत गणना कराए जाने के केंद्र सरकार के फैसले पर बुधवार को कहा कि वह इसका समर्थन करते हैं, लेकिन सरकार को बताना चाहिए कि यह किस तिथि तक होगी. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ने पूरे देश में जमीनी स्तर पर अभियान चलाया, सरकार का यह फैसला उसी का नतीजा है.

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा, ”जातिगत जनगणना पहला कदम है, ये दरवाजा खोलने का तरीका है. उसके बाद विकास का काम शुरू होगा.” सरकार ने बुधवार को फैसला किया कि आगामी जनगणना में जातिगत गणना को ”पारदर्शी” तरीके से शामिल किया जाएगा. राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जनगणना केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आती है लेकिन कुछ राज्यों ने सर्वेक्षण के नाम पर जाति गणना की है.

राहुल गांधी ने कहा, ”हमने संसद में कहा था कि हम ‘जातिगत जनगणना’ करवा के ही मानेंगे, साथ ही आरक्षण में 50 प्रतिशत सीमा की दीवार को भी तोड़ देंगे. पहले तो नरेन्द्र मोदी कहते थे कि सिर्फ चार जातियां हैं, लेकिन अचानक उन्होंने जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ”हम सरकार के इस फैसले का पूरा समर्थन करते हैं, लेकिन सरकार को इसकी समयसीमा बतानी होगी कि जातिगत जनगणना का काम कब तक पूरा होगा.”

राहुल गांधी ने कहा, ”हमारा एक दृष्टिकोण है, लेकिन सरकार ने इसे स्वीकार किया, इसलिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं. सरकार को तिथि बतानी चाहिए कि कब तक जातिगत जनगणना का काम पूरा हो जाएगा. इसके अलावा विकास का दृष्टिकोण भी हमारे सामने रखा जाना चाहिए.” उन्होंने कहा, ”तेलंगाना जातिगत जनगणना के लिए एक मॉडल बना है और यह एक ब्लूप्रिंट बन सकता है. हम जातिगत जनगणना को डिजाइन करने में सरकार की मदद करेंगे, क्योंकि ये डिजाइन बहुत जरूरी है.”

राहुल गांधी का कहना था, ”जातिगत जनगणना में बिहार और तेलंगाना का मॉडल है- इनके बीच में जमीन-आसमान का फर्क है. हम देश में जातिगत जनगणना के माध्यम से एक नए तरीके का विकास लाना चाहते हैं.” उनके अनुसार, ”चाहे ओबीसी हों, दलित हों या आदिवासी, इनकी देश में कितनी भागीदारी है, यह सिर्फ जातिगत जनगणना से पता चलेगा, लेकिन हमें और आगे जाना है. हमें पता लगाना है कि देश की संस्थाओं और सत्ता की संरचना में इन लोगों की कितनी भागीदारी है.” उन्होंने यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15(5) के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण तत्काल लागू किया जाना चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा, ”हमने पूरे देश में जमीनी स्तर पर ‘जातिगत जनगणना’ के लिए अभियान चलाया, जिसका नतीजा सरकार का यह फैसला है. जातिगत जनगणना पहला कदम है, ये दरवाजा खोलने का तरीका है. उसके बाद विकास का काम शुरू होगा.” उनका कहना था कि तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण से यह जानकारी सामने आई कि कारपोरेट क्षेत्र के प्रबंधन या बड़े पदों पर दलित, ओबीसी और आदिवासी वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे.

राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘गिग वर्कर’ की सूची देखेंगे, तो इसमें दलित, ओबीसी और आदिवासी वर्ग के लोग मिलेंगे. ‘गिग वर्कर’ उन श्रमिकों को कहा जाता है जिनका काम अस्­थायी होता है. कांग्रेस नेता ने कहा, ”यानी देश में दो धाराएं हैं. एक में मजदूरी, गरीबी, बेरोजगारी है, जहां दलित, ओबीसी और आदिवासी वर्ग के लोग शामिल हैं. वहीं, दूसरी ओर कुछ अभिजात्य लोग हैं, जिनमें अंबानी-अदाणी हैं, जो पूरे तंत्र को नियंत्रित कर रहे हैं. ऐसे में, इस पूरी प्रक्रिया को बदलने का पहला कदम जातिगत जनगणना है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबदलापुर मुठभेड़: अदालत ने 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने पर SIT को लगायी फटकार
Next Article भारत ने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन के लिए पाकिस्तान को चेतावनी दी
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.