Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मेरी भूमिका रक्षात्मक गेंदबाजी करना और विकेट लेना है: सैंटनर

January 29, 2026

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»शिवराज चौहान ने नगालैंड में किसानों के कल्याण के लिए 380 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की
Blog

शिवराज चौहान ने नगालैंड में किसानों के कल्याण के लिए 380 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की

atulpradhanBy atulpradhanMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शिवराज चौहान ने नगालैंड में किसानों के कल्याण के लिए 380 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोहिमा: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज ंिसह चौहान ने नगालैंड के कृषि क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए राज्य के किसानों के कल्याण के लिए 380 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।
एक सरकारी बयान के अनुसार, यह घोषणा बृहस्पतिवार को पेरेन जिले के जलुकी स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज में प्रशासनिक-सह-शैक्षणिक खंड और किसान मेले के उद्घाटन के अवसर पर की गई।

चौहान ने नगालैंड सरकार से आग्रह किया कि वह कृषि विकास के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करे, ताकि इस राशि का प्रभावी उपयोग हो सके। उन्होंने राज्य के समग्र कृषि विकास के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

केंद्रीय मंत्री ने छात्रों और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों, कृषि विज्ञान केंद्रों और विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर को शामिल करके प्रत्येक जिले में एक कोर टीम का गठन किया जाना चाहिए, जो स्थानीय किसानों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखे।

उन्होंने कहा कि ये टीम नगालैंड के विशिष्ट जलवायु क्षेत्रों के अनुसार उपयुक्त फसल और पशुधन प्रजातियों की पहचान करने में मदद करेंगी, जिससे उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ेगी। इस मौके पर राज्यपाल ला गणेशन ने 380 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा को ग्रामीण नगालैंड को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा, स्वस्थ पशुधन और ग्रामीण आजीविका सुनिश्चित करने में पशु चिकित्सा शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने छात्रों को पशु चिकित्सा और कृषि विज्ञान के क्षेत्र में परिवर्तनकारी भूमिका निभाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन में सहायक बनने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने इस वित्तीय सहायता का स्वागत करते हुए कहा कि नगालैंड की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। उन्होंने झूम खेती के महत्व पर प्रकाश डाला, साथ ही पारंपरिक प्रथाओं को बनाए रखने के लिए आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान भी किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआईएमएफ को पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता पर पुर्निवचार करना चाहिए: राजनाथ
Next Article छत्तीसगढ़: 5 बच्चों की मां से वादे, लेकिन शादी की किसी और से; दगाबाज प्रेमी की काली करतूत
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

मेरी भूमिका रक्षात्मक गेंदबाजी करना और विकेट लेना है: सैंटनर

January 29, 2026

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.