Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»राहुल का शतक, दिल्ली ने टाइटंस को 200 रन का लक्ष्य दिया
Blog

राहुल का शतक, दिल्ली ने टाइटंस को 200 रन का लक्ष्य दिया

atulpradhanBy atulpradhanMay 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राहुल का शतक, दिल्ली ने टाइटंस को 200 रन का लक्ष्य दिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के शतक से दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीन विकेट पर 199 रन बनाए. राहुल ने 65 गेंद में चार छक्कों और 14 चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेलने के अलावा अभिषेक पोरेल (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और कप्तान अक्षर पटेल (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी करके दिल्ली को धीमी शुरुआत से उबारा और टीम के मजबूत स्कोर की नींव रखी.

टाइटंस की ओर से अरशद खान (सात रन पर एक विकेट), प्रसिद्ध कृष्णा (40 रन पर एक विकेट) और साई किशोर (47 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया. टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत धीमी रही. राहुल ने मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में दो चौके मारे लेकिन फाफ डु प्लेसी 10 गेंद में सिर्फ पांच रन बनाने के बाद चौथे ओवर में अरशद खान की गेंद को मिड ऑन पर सिराज के हाथों में खेल गए. चार ओवर में दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 19 रन था.

राहुल ने अगले ओवर में सिराज पर दो और चौके मारे और फिर कागिसो रबादा का स्वागत दो छक्कों और एक चौके से करते हुए पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 45 रन तक पहुंचाया. अभिषेक पोरेल ने धीमी शुरुआत के बाद प्रसिद्ध कृष्णा पर छक्का मारा.
राहुल ने राशिद खान पर चौके के साथ 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

पोरेल और राहुल ने इसके बाद रबादा पर छक्के जड़े. राहुल ने साई किशोर की गेंद पर एक रन के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. पोरेल ने इसी ओवर में सीधा छक्का भी जड़ा लेकिन अगली गेंद को कट करने की कोशिश में विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे. उन्होंने 19 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और एक चौका मारा.

किशोर ने 71 रन के स्कोर पर राहुल का अपनी ही गेंद पर कैच टपकाया और गेंद चार रन के लिए चली गई. राहुल ने अगली दो गेंद पर भी चौके मारे. अक्षर ने 16वें ओवर में किशोर पर चौके और छक्के के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया. वह हालांकि अगले ओवर में प्रसिद्ध की गेंद को थर्ड मैन पर किशोर के हाथों में खेल गए. राहुल ने 19वें ओवर में प्रसिद्ध पर छक्के और चौके के साथ 60 गेंद में शतक पूरा किया. राहुल ने अंतिम ओवर में सिराज पर लगातार दो चौके मारे जबकि ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 21) ने छक्के के साथ टीम का स्कोर 200 रन के करीब पहुंचाया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसंक्षिप्त निलंबन के बाद दिल्ली में आईपीएल की वापसी में दिखा देशभक्ति का जोश
Next Article बिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह किशोर की जन सुराज पार्टी में हुए शामिल
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.