Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»अखिलेश ने उपमुख्यमंत्री पाठक पर चाटुकारिता और निरर्थक बातें करने का आरोप लगाया
Blog

अखिलेश ने उपमुख्यमंत्री पाठक पर चाटुकारिता और निरर्थक बातें करने का आरोप लगाया

atulpradhanBy atulpradhanMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अखिलेश ने उपमुख्यमंत्री पाठक पर चाटुकारिता और निरर्थक बातें करने का आरोप लगाया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि पाठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने में विफल रहने के साथ-साथ चाटुकारिता और निरर्थक बातें कर रहे हैं।

पाठक ने दावा किया था कि सपा का जन्म मुस्लिम तुष्टिकरण के ‘डीएनए’ के साथ हुआ है और अखिलेश यादव की पूरी राजनीति का मूल यही है। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हुक्मरानों की बदजुबानी पर भी आजादी और किसी की सच कहने पर गिरफ्तारी! यादव ने पाठक पर निशाना साधते हुए उन पर भाजपा शासन में अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने में विफल रहने के साथ-साथ चाटुकारिता और निरर्थक बातें करने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पाठक के संदर्भ में कहा, खाली बैठे लोग बात आगे बढ़ाते हैं-‘काम करने वाले’ आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा, चलो हम सब पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मिलकर सकारात्मक राजनीति के मार्ग पर आगे बढकर संकल्प लें कि अपनी पीडीए सरकार बनाएंगे, सामाजिक न्याय का राज लाएंगे।

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, जो लोग अपने दलों में पूछे नहीं जाते, अपने मंत्रालय को नाकामी का तमगा पहनाते हैं, निरर्थक बातों में, चाटुकारिता में अपना दिन और समय बिताते हैं, उनसे पुन? आग्रह है कि कुछ सार्थक भूमिका निभाइए।

उन्होंने कहा, ह्ल जिस समाज का आप सामाजिक प्रतिनिधित्व करते हैं, भाजपा सरकार के राज में उस समाज पर कितना अत्याचार और अन्याय हो रहा है, उस पर अगर बोलकर कुछ कहने का साहस नहीं है तो कम से कम इशारे से ही कुछ कह दीजिए।

सपा प्रमुख ने सलाह दी, परिपक्व बनिए, सौम्य, शिष्टाचारी और मृदु भाषी भी। उन पर विश्वास मत कीजिए जो अपनों के सगे नहीं हैं, और वैसे भी आप तो मूल रूप से उनके हैं भी नहीं, बाहर से आकर, भाजपाइयों जैसा बोलकर, भाजपाइयों जैसा बनकर यहां घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं।

ब्रजेश पाठक वर्ष 2016 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे जबकि उसके पहले वह कांग्रेस में सक्रिय थे। यादव ने उम्मीद जताई, ह्लआशा है आप अपने दल में ‘राजनीतिक स्वास्थ्य’ को सुधारने का काम करेंगे। अगर कभी संकट में हों तो हम आपके साथ खड़े रहेंगे। हम जानते हैं वो समय दूर भी नहीं है क्योंकि न तो आप, न ही आपका समाज आज के सत्ताधीश को ‘भाता है या लुभाता है’।

उन्होंने कहा, आपका (पाठक का) समाज उनकी निगाह में दोयम क्या, कभी तियम भी न था और न होगा। आप तो अपनी चहारदीवारी बचाइए और नैतिक बुनियाद भी, वो बचेगी तो आप भी बचे रहेंगे। यादव ने कहा ह्लइस कड़ी का अंतिम पत्र क्योंकि हमें तो जनहित के लिए काम पर निकलना है।

इससे पहले शनिवार को सपा के मीडिया प्रकोष्ठ ने ‘एक्स’ पर लिखा कि बात-बात पर सपा के डीएनए पर बयानबाजी करने वाले ब्रजेश पाठक अपना डीएनए अवश्य चेक करवाएं और उसकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर जरूर डालें, जिससे उनका असली डीएनए तो पता चले।

सपा की इस पोस्ट में आगे अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। हालांकि बाद में समाजवादी पार्टी ने पोस्ट हटा दिया लेकिन इसको लेकर भाजपा में काफी आक्रोश है और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य के मुख्य विपक्षी दल और उसके प्रमुख यादव के खिलाफ प्रदर्शन की शुरूआत कर दी है।

भाजपा की लखनऊ महानगर इकाई ने सपा मीडिया प्रकोष्ठ के ‘एक्स’ खाते को संचालित करने वाले (अज्ञात) के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। राज्य के विभिन्न जिलों में सपा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआतंकवाद पर भारत के वैश्विक संपर्क प्रयासों में स्थानीय स्तर की राजनीति न लाएं: पवार ने राउत से कहा
Next Article पाक के खिलाफ रुख रखने के लिए गठित केंद्र के बहुदलीय राजनयिक मिशन का बहिष्कार नहीं: ममता
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.