Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»स्वतंत्र फिल्में देश को प्रसिद्धि दिलाती हैं लेकिन उन्हें समर्थन नहीं मिलता : नवाजुद्दीन सिद्दीकी
Blog

स्वतंत्र फिल्में देश को प्रसिद्धि दिलाती हैं लेकिन उन्हें समर्थन नहीं मिलता : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

atulpradhanBy atulpradhanMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
स्वतंत्र फिल्में देश को प्रसिद्धि दिलाती हैं लेकिन उन्हें समर्थन नहीं मिलता : नवाजुद्दीन सिद्दीकी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना है कि स्वतंत्र फिल्में और निर्देशक भारत को प्रसिद्धि दिलाते हैं लेकिन जब फिल्म महोत्सव से इनकी घर वापसी होती है तो यहां उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिलता है. ‘इंडी’ फिल्म या स्वतंत्र फिल्म एक फीचर फिल्म या लघु फिल्म है जिसका निर्माण प्रमुख फिल्म स्टूडियो प्रणाली के बाहर किया जाता है और इनका वितरण स्वतंत्र मनोरंजन कंपनियों द्वारा किया जाता है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मानना ??है कि अनुराग कश्यप, पायल कपाड़िया और नीरज घेवान की फिल्मों ने बॉलीवुड की बड़ी परियोजनाओं की तुलना में अंतरराष्ट्रीय बाजार में जगह बनाने में अधिक योगदान दिया है. सिद्दीकी के अनुसार, स्वतंत्र फिल्म निर्माता भारत के गली-मोहल्लों और कोनों के पात्रों को चित्रित करते हैं और सिर्फ प्रवासी समुदाय तक सीमित नहीं रहते.

सिद्दीकी ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ”यदि ऐसी (स्वतंत्र) फिल्मों को समर्थन मिले तो बहुत कुछ हो सकता है. हम उन्हें फिल्मोत्सव की फिल्में मानकर खारिज कर देते हैं. उन्हें सीमित रिलीज मिलती है और ऐसी फिल्मों के निर्माताओं को कोई समर्थन नहीं मिलता. लेकिन ये ऐसी फिल्में हैं जो हमारे देश को प्रसिद्धि दिलाती हैं.” उनकी यह टिप्पणी 21 मई को कान फिल्म महोत्सव में ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ खंड में घेवान की फिल्म ”होमबाउंड” के प्रीमियर से कुछ दिन पहले आई.

सिद्दीकी अभिनीत अनुराग कश्यप की हिट फिल्म ”गैंग्स ऑफ वासेपुर” के अलावा रितेश बत्रा की ‘द लंचबॉक्स’ और असीम अहलूवालिया की ‘मिस लवली’ सहित सिद्दीकी की आठ फिल्म कान फिल्म महोत्सव जा चुकी हैं. उन्होंने वेब सीरीज ”सेक्रेड गेम्स’ के दूसरे सीजन में घेवान के साथ काम किया था.

उन्होंने कहा, ”आमतौर पर पश्चिमी दर्शक बॉलीवुड फिल्में नहीं देखते हैं. लेकिन ये वे फिल्में हैं जो देखी जाती हैं, चाहे वह पायल कपाड़िया की फिल्म हों या नीरज घेवान की… ये फिल्में हमारे देश की एक पहचान बनाती हैं क्योंकि जितनी स्थानीय, उतनी वैश्विक.” उन्होंने कहा, ”हमारी फिल्मों में हम अपने समाज के चरित्रों को नहीं देखते हैं. हमारी फिल्मों में जो चरित्र आप देखते हैं वे हमारी गलियों और नुक्कड़ों में मौजूद नहीं हैं. अगर आप भारत के बारे में फिल्में बनाते हैं तो वे बाहर नाम कमाती हैं क्योंकि वे असली फिल्में हैं. बड़ी फिल्में तथाकथित व्यावसायिक फिल्में अब भी उस बाजार में जगह नहीं बना पाई हैं लेकिन ये छोटे फिल्म निर्माता पहले ही ऐसा कर चुके हैं.” अपनी 2013 की फिल्म ”द लंचबॉक्स” का उदाहरण देते हुए सिद्दीकी ने कहा कि पश्चिमी दुनिया में कई लोग इस फिल्म के बारे में जानते हैं. इस फिल्म में इरफान और निमरत कौर भी थे.

उन्होंने कहा, ”ये फिल्म निर्माता (स्वतंत्र) अपने बजट के कारण भले ही छोटे हों लेकिन अपने दिमाग के कारण वे बड़े फिल्म निर्माता हैं और ये स्वतंत्र फिल्म निर्माता भारत का नाम रोशन करते हैं और वे ऐसा करते रहेंगे.” सिद्दीकी ने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने बहुत कम या बिना पैसे के कई स्वतंत्र फिल्मों में काम करने की कोशिश की है क्योंकि उन्हें लगता है कि इस तरह के सिनेमा का समर्थन करना जरूरी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रधानमंत्री कांग्रेस को बदनाम करते थे, अब मजबूरन उसकी मदद लेनी पड़ रही है: रमेश
Next Article सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने लोंगेवाला का दौरा किया, ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों की भूमिका को सराहा
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.