Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»‘हेरा फेरी 3’ न भी बने, तब भी परेश और अक्षय के बीच द्वेष नहीं देखना चाहता: सुनील शेट्टी
Blog

‘हेरा फेरी 3’ न भी बने, तब भी परेश और अक्षय के बीच द्वेष नहीं देखना चाहता: सुनील शेट्टी

atulpradhanBy atulpradhanMay 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘हेरा फेरी 3’ न भी बने, तब भी परेश और अक्षय के बीच द्वेष नहीं देखना चाहता: सुनील शेट्टी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: हेरा फेरी फिल्म शृंखला के तीन मुख्य अभिनेताओं में से एक अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि वह अपने साथी कलाकारों अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच कोई द्वेष नहीं चाहते। रावल इस सीरीज की तीसरी फिल्म ह्लहेरा-फेरीह्व में अभिनय करने वाले थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने इससे हटने का फैसला किया है।

फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करने वाले हैं। इससे पहले की फिल्मों में रावल ने बाबू भैय्या, कुमार ने राजू और शेट्टी ने श्याम की भूमिका निभाई थी। “हेरा फेरी 3” की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। पिछले हफ्ते रावल के अचानक हटने के बाद फिल्म पर अनिश्चितता मंडरा रही है।

खबरों के अनुसार “हेरा फेरी 3” के निर्माता के रूप में भी काम करने जा रहे कुमार ने रावल के इस फैसले के लिए उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है। शेट्टी ने कहा कि वह रावल के फिल्म से हटने से दुखी हैं, लेकिन वह नहीं चाहते कि उनके सह-कलाकारों के बीच चीजें खराब हों।

उन्होंने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “मैं दुखी हूं, (लेकिन) मुझे विश्वास है कि सब ठीक हो जाएगा। मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता, क्योंकि मैंने इसके बारे में मीडिया से सुना है। मुझे उम्मीद है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। अगर फिल्म नहीं भी बनती है, तो भी मैं परेश और अक्षय के बीच कोई द्वेष नहीं चाहूंगा।” शेट्टी (63) की अगली फिल्म “केसरी वीर” है, जिसमें वह सूरज पंचोली और नवोदित अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा के साथ अभिनय करते करेंगे।

फिल्म 14वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों से सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए लड़ने वाले योद्धाओं की कहानी है। फिल्म में शेट्टी ने वेगडाजी भील नामक योद्धा की भूमिका निभाई है। ंिप्रस धीमान द्वारा निर्देशित “केसरी वीर” का निर्माण चौहान स्टूडियो के कनुभाई चौहान ने किया है।

शेट्टी इस फिल्म के साथ ही ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्मों में वापसी करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2006 में जेपी दत्ता की ह्लउमराव जानह्व में अभिनय किया था। शेट्टी ने कहा कि ऐसी फिल्में बनाना मुश्किल होता है और निर्माताओं को विषय के बारे में पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “उसे (निर्माता को) यह स्पष्ट होना चाहिए कि जिस विषय पर वह फिल्म बनाने जा रहा है वह सही है। ऐतिहासिक घटनाओं पर फिल्म बनाने में बहुत सारे पहलू शामिल होते हैं। वेशभूषा, छायांकन, कला निर्देशन और प्लेबैक म्यूजिक सभी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। यह सबकुछ टीम वर्क होता है। जब आपके पास एक मजबूत टीम नहीं होती है, तो आप इस तरह की फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं करते। ऐसी फिल्म महंगी भी होती हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनारायणपुर में DRG जवानों का बड़ा एक्शन, 28 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद…
Next Article पार्टी, राहुल को ‘बदनाम करने’ के लिए मालवीय और गोस्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: कांग्रेस
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.