Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»क्लासेन का शतक, सनराइजर्स ने नाइट राइडर्स को 279 रन का दिया लक्ष्य
Blog

क्लासेन का शतक, सनराइजर्स ने नाइट राइडर्स को 279 रन का दिया लक्ष्य

atulpradhanBy atulpradhanMay 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
क्लासेन का शतक, सनराइजर्स ने नाइट राइडर्स को 279 रन का दिया लक्ष्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. हेनरिक क्लासेन के तूफानी शतक और उनकी दो अर्धशतकीय साझेदारियों से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन विकेट पर 278 रन बनाए जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ और मौजूदा सत्र का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर है.

आईपीएल के इतिहास के चार सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर अब सनराइजर्स के नाम हैं. टीम ने 15 अप्रैल 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे जो आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. पैट कमिंस की टीम ने मौजूदा सत्र में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 मार्च को छह विकेट पर 286 रन का स्कोर खड़ा किया था.

क्लासेन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 39 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों से नाबाद 105 रन बनाने के अलावा हेड (76 रन, 40 गेंद, छह छक्के, छह चौके) और इशान किशन (29) के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे विकेट के लिए समान 83 रन की साझेदारी भी की. हेड ने इससे पहले अभिषेक शर्मा (32) के साथ पहले विकेट के लिए भी 92 रन जोड़े. नाइट राइडर्स की ओर सुनील नारायण सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 42 रन देकर दो विकेट चटकाए.

नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने अनुशासनहीनता दिखाते हुए 14 वाइड और एक नोबॉल फेंकी. वरुण चक्रवर्ती ने तीन ओवर में 54 जबकि एनरिच नोर्किया ने चार ओवर में 60 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिली. कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद अभिषेक और हेड ने पावर प्ले में 79 रन जोड़कर सनराइजर्स को तूफानी शुरुआत दिलाई. हेड ने दूसरे ओवर में एनरिच नोर्किया पर छक्का जबकि अभिषेक ने दो चौके जड़े. हेड ने अगले ओवर में वैभव अरोड़ा पर दो छक्कों और एक चौके से 19 रन जुटाए. हेड ने र्हिषत राणा का स्वागत तीन चौकों के साथ किया और चौथे ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया.

अभिषेक ने नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर सुनील नारायण पर लगातार दो छक्के मारे लेकिन अगली गेंद पर डीप मिडविकेट पर रिंकू सिंह को कैच दे बैठे. उन्होंने 16 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के मारे. हेड ने आठवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती पर छक्के के साथ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया.

क्लासेन ने चक्रवर्ती पर छक्के और नारायण पर चौके से शुरुआत की और बीच के ओवरों में रन गति कम नहीं होने दी. उन्होंने 10वें ओवर में चक्रवर्ती पर तीन चौके मारे और टीम का स्कोर एक विकेट पर 139 रन तक पहुंचाया. क्लासेन ने आक्रामक रुख बरकरार रखते हुए आंद्रे रसेल पर छक्का जड़ने के बाद राणा की लगातार गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके के साथ सिर्फ 17 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. हेड हालांकि नारायण पर छक्का जड़ने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर रसेल को कैच दे बैठे.

क्लासेन ने नारायण पर लगातार दो छक्कों के साथ 15वें ओवर में टीम के रनों का दोहरा शतक पूरा किया. किशन ने भी नोर्किया की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर तेवर दिखाए. क्लासेन ने 17वें ओवर में चक्रवर्ती पर दो छक्के जड़ने के बाद अगले ओवर में रसेल पर भी छक्का और चौका मारा. किशन हालांकि अगले ओवर में अरोड़ा की गेंद पर नोर्किया को कैच दे बैठे. उन्होंने 20 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा. क्लासेन ने अरोड़ा की गेंद पर दो रन के साथ 37 गेंद में शतक पूरा किया और मौजूदा सत्र में शतक जड़ने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बने. यह आईपीएल के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअंतरिम सरकार की नीतियों को लेकर नागरिक प्रशासन में असंतोष के कारण बांग्लादेश में बेचैनी बढ़ी
Next Article मध्यप्रदेश: महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखे नेता को किया गया गिरफ्तार
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.