राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में आनलाइन बाइक टैक्सी सेवा रैपिडो से यात्रा कर रही एक महिला का हैंडबैग चालक द्वारा चुराने का मामला सामने आया है। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि चालक उसका बैग लेकर फरार हो गया, जिसमें मोबाइल फोन, 56 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक पासबुक रखी हुई थी। पुलिस के अनुसार, बोरियाखुर्द निवासी भावना शर्मा ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह अक्सर रैपिडो सेवा का उपयोग करती हैं और उनकी पहचान चालक भीमगज उर्फ विक्की से हुई थी। 22 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने एयू बैंक फाफाडीह जाने के लिए विक्की को फोन कर राइड बुक की। तेज बारिश के कारण उन्होंने अपना हैंडबैग चालक के बैग में रखवा दिया। महिला ने बताया कि चालक ने उन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे एयू बैंक के सामने डागा पेट्रोल पंप के पास उतार दिया, लेकिन उनका हैंडबैग वापस नहीं किया। आरोप है कि चालक बैग लेकर तेजी से फरार हो गया। महिला ने उसे रोकने और पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। बैग सहित सामान की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित चालक की तलाश की जा रही है। सर्विस प्रोवाइडर से उसका पता-ठिकाना पता लगाया जा रहा है।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी

